छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की दी बधाई…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा है कि देश में नवरात्रि में नौ दिनों तक भक्तिभाव से देवी के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है और घरों, मंदिरों में कन्या भोज कराया जाता है। श्री बघेल ने कहा कि इस समय पूरा विश्व कोरोना महामारी की आपदा से पीड़ित है। इस आपदा से बचाव के लिए जरूरी है कि सभी लोग घरों में रहें। प्रदेश की जनता का लॉक डाउन में अभूतपूर्व सहयोग रहा है। सभी लोग आगे भी बंद के नियमों का पालन करते हुए घर पर ही मां दुर्गा से सबके आरोग्य के लिए प्रार्थना करें।

Related Articles

Back to top button