छत्तीसगढ़फीचर्ड

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें नमन किया

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर उन्हें नमन किया है। राज्यपाल ने कहा है कि श्री वाजपेयी जी एक महान राजनेता, सशक्त वक्ता, कवि, पत्रकार और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। श्री वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। सुश्री उइके ने सुशासन दिवस की शुभकामना देते हुए कहा है कि श्री वाजपेयी जी के आदर्शों को हम जीवन में उतारने का संकल्प लें।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के 25 दिसंबर को जन्मदिन पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि अटल जी का व्यक्तित्व बहुआयामी था। वे अपनी राजनैतिक और व्यक्तिगत शुचिता के लिए जाने जाते हैं। अटल जी कुशल राजनीतिज्ञ होने  के साथ एक ओजस्वी वक्ता और कवि भी थे। श्री बघेल ने कहा कि बाजपेयी जी अपने गरिमामयी व्यक्तित्व और प्रेरक कविताओं के लिए सदा याद किये जाएंगे।

Related Articles

Back to top button