खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

चुनाव आयोग ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के विशेष सचिव को तत्काल प्रभाव से हटाया, पांच वर्षो का विजिलेंस क्लियरेंस के साथ मांगा जवाब

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है. आईटीएस मनोज सोनी से उनकी सारी जिम्मेदारी छीन ली गई है. बता दें कि मनोज सोनी विशेष सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और एमडी, मार्कफेड और एमडी, एनएएन का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

चुनाव आयोग ने मनोज सोनी को तत्काल प्रभाव से अपने सारे पद छोड़ने के निर्देश दिए हैं. इस पद के लिए तीन उपयुक्त अधिकारियों का पैनल मांगा है. चुनाव आयोग ने अपने आदेश में हटाने का कारण चुनाव कार्यों में दिलचस्पी न लेना कहा है।

चुनाव आयोग ने आईटीएस मनोज सोनी का पिछले पांच वर्षों की उनकी APAR ग्रेडिंग और विजिलेंस क्लेलियरेंस के साथ जवाब मांगा है। देखे आदेश…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button