Uncategorised

आबकारी विभाग की कार्यवाही : हरियाणा निर्मित 16 पेटी में 192 बोटल अंग्रेजी शराब जप्त

रायपुर।कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध निरन्तर कार्यवाही की जा रही है। आज दिनांक 29 नवंबर को कबीर नगर रायपुर फेश 3 एच् डी 138 की तलाशी पर हरियाणा निर्मित रॉयल स्टैग की 10 पेटी तथा मेकडॉवल की 06 पेटी कुल 192 बोतलें कुल 144 लीटर मादिरा जप्त कर आबकारी अधिनियम 34 (2)के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया प्रकरण को प्रकाश में लाने में सहायक जिला आबकारी अधिकारी गोपाल साहू,आबकारी उप निरीक्षक नीलम किरण सिंह,अनिल मित्तल, जी आर आड़े, पंकज कुजूर, आबकारी मुख्य आर विक्रम सिंग, आरक्षक संतोष दुबे, शिवनारायण तिवारी, सिमोन मिंज, सुदर्शन चौधरी, एजाज रशुल साथ रहे।

Related Articles

Back to top button