छत्तीसगढ़फीचर्ड

राज्यपाल ने राजभवन में किया ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया।
राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सोनमणि बोरा, विधि सलाहकार राधाकृष्ण अग्रवाल, उप सचिव रोक्तिमा यादव सहित राजभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button