छत्तीसगढ़फीचर्ड

राज्यपाल रमेन डेका को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी होली की बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भेंट कर होली की शुभकामनाएं दीॅ और राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। श्री डेका ने भी उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल श्री डेका को मुख्यमंत्री श्री साय ने राजकीय गमछा पहनाकर सम्मानित किया।

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को होली की दी बधाई: रंगों के पर्व होली के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है।

उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है, यह लोगों के जीवन में उल्लास का रंग भर देता है और खुशहाली लाता है। यह त्यौहार, सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करने तथा समाज में भाई-चारे एवं समरसता की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि रंगों के इस पर्व को लोग आपस में मिल-जुल कर मनाएं।

पदोन्नत होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं: राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में राज्यपाल की संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम ने भेंट की। राज्यपाल ने श्रीमती नेताम को भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ज्ञात्वय है कि हिना अनिमेष नेताम की हाल ही में राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2016 बैच में पदोन्नति हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button