दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

राज्यपाल रमेन डेका ने दुर्ग जिला के तीन संस्थाओं को दी आर्थिक सहायता

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के मंशा-अनुरूप बीमार, वरिष्ठजनों एवं विशेष बच्चों के देख-रेख की आवश्यकता वाले दुर्ग जिले में कार्यरत् तीन संस्थाओं को विगत दिवस राजभवन रायपुर में आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों के जीविकोपार्जन को सुनिश्चित करने हेतु कार्यरत इंडियन रेडक्रास सोसायटी दुर्ग को वृद्धाश्रम संचालन हेतु एक लाख रूपए की सहयोग राशि प्रदान किया गया है। जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि के तौर पर इंडियन रेडक्रास सोसायटी के सचिव डॉ. मनोज दानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग द्वारा आर्थिक सहायता का धनादेश प्राप्त किया गया।

इसी क्रम में गंभीर और बीमार वृद्धों के देख-रेख एवं चिकित्सकीय सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु समाज कल्याण विभाग से अनुदानित संस्था ब्राईट शिक्षण एवं मानव कल्याण समिति, कादम्बरी नगर दुर्ग को एक लाख रूपए का आर्थिक सहायता प्रदान किया गया। जिसे संस्था के अध्यक्ष राजू राजपूत द्वारा ग्रहण किया गया।

इसी प्रकार दृष्टिबाधित बच्चों के शिक्षकीय कार्य में समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित संस्था तुलसी लोक विकास संस्थान जामुल जिला दुर्ग को एक लाख रूपए का अनुग्रह राशि प्रदाय किया गया। इसे संस्था प्रमुख संध्या द्विवेदी द्वारा ग्रहण किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक अमित सिंह परिहार एवं विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button