Uncategorised

त्यौहारों के मद्देनजर कोरबा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने शहर के सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कोरबा। शहर की सुरक्षा के मद्देनजर कोरबा जिले के जिला कलेक्टर रानू साहू एवं पुलिस कप्तान भोज राम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू के द्वारा शहर के प्रमुख चौक चौराहे, कोसाबाड़ी चौक, सुभाष चौक, घंटाघर, मुड़ापार, बुधवारी, टीपी नगर चौक, सुनालिया चौक, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड चौक आदि जगहों एवं सराफा लाइन, मेन मार्केट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

भ्रमण के दौरान निरीक्षक सनत सोनवानी थाना प्रभारी कोतवाली, उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी रामपुर, उप निरीक्षक आशीष सिंह चौकी प्रभारी सीएसईबी एवं रात्रि गश्त पॉइंट में लगे जवानों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Related Articles

Back to top button