खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा ने की मुलाकात

रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में रायपुर रेंज के नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने सौजन्य भेंट की।

आईपीएस अमरेश मिश्रा इससे पहले साल 2019 में रायपुर के एसएसपी रह चुके हैं। प्रदेश के इंटेलिजेंस में भी काम करने का अनुभव इनके पास है।

आईपीएस अमरेश मिश्रा का सेंट्रल डेपुटेशन 2019 में मंजूर हो गया था। वे एनआईए में डेपुटेशन पर जाने वाले छत्तीसगढ़ कैडर के दूसरे आईपीएस रहे।

2005 बैच के आईपीएस अमरेश मिश्रा दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोरबा, दुर्ग और राजधानी रायपुर के एसपी रह चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button