दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई में बागेश्वर सरकार के आयोजन के लिए तैयारी शुरू, दया सिंह ने ली बैठक, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

भिलाई। शहर में बागेश्वर सरकार का भव्य दरबार लगने वाला है। दिव्य श्रीहनुमंत कथा का आयोजन होने वाला है। तारीख का ऐलान जल्द किया जाएगा। उससे पहले आयोजन की जबरदस्त तैयारी चल रही है। आज आयोजन के संबंध में खुर्सीपार जोन-2 दुर्गा मंदिर में जरूरी बैठक रखी गई।

इस बैठक में बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। बैठक में बोल बम समिति के सदस्यों के अलावा भाजयुमो के कार्यकर्ता व महिला मोर्चा की पदाधिकारी भी रहीं। सभी को दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही जिम्मेदारी भी दी गई है। दया सिंह ने बताया कि, धरती के हिंदू सम्राट और हनुमान जी के परम भक्त श्री बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री भिलाई आ रहे हैं।

उससे पहले आयोजन की तैयारी चल रही है। आयोजन को लेकर सभी स्वस्फूर्त जुड़ रहे हैं। आने वाले दिनों में विस्तृत रूपरेखा बनाई जाएगी। इसके अलावा सावन के हर सोमवार को शहर के अलग-अलग मंदिरों में भव्य पूजा अर्चना होगी। उसके लिए भी तैयारी की गई है।

प्रमुख रूप से प्रशांत कुमार, राकेश प्रसाद, प्रमोद सिंह, विजेंद्र मिश्रा, कामदेव कमाकर, विनोद गुप्ता, रंजीत डीलेन, रॉकी साहू, बेनी साहू, बाल राजू, मुना सिंह, पवन मिश्रा, विनय मानिकपुर, संजू संघारे, राकेश चौधरी, अनुपम दास, प्रदीप सोनी एवं सेंकड़ों महिला उपस्थित रही l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button