खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

राज्यपाल से मिले हेमंत सोरेन, दोबारा सरकार बनाने का पेश किया दावा, 28 नवंबर को होगा शपथ ग्रहण

झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने अभूतपूर्व दो तिहाई बहुमत प्राप्त किया है। 81 सीटों वाले इस चुनाव में गठबंधन ने 56 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया। भाजपा को सिर्फ 24 सीटों से संतोष करना पड़ा…

 

रांची (ए)। झारखंड विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करने के बाद सीएम और झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन ने नई सरकार के गठन की तैयारी शुरू कर दी है। वह रविवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मिलने पहुंचे। राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। सीएम हेमंत सोरेन ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा। इसके साथ ही नई सरकार बनाने के लिए इंडिया गठबंधन के विधायकों का समर्थन पत्र भी सौंपा। उनके साथ इंडिया गठबंधन के नेता भी मौजूद रहे।

झारखंड के सीएम और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि 28 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। हमने इंडिया गठबंधन सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हमने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया है। मैंने उन्हें अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है.। कांग्रेस और आरजेडी प्रभारी भी मेरे साथ मौजूद रहे। उन्होंने मुझे कार्यवाहक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।

इससे पहले इंडिया गठबंधन के विधायकों की बैठक हुई। इसमें हेमंत सोरेन को सदन का नेता चुना गया। कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अपना समर्थन दिया और हेमंत सोरेन को झारखंड विधानसभा सदन का नेता चुना गया। शपथ ग्रहण की संभावित तिथि 28 नवंबर है।

झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने अभूतपूर्व दो तिहाई बहुमत प्राप्त किया है। 81 सीटों वाले इस चुनाव में गठबंधन ने 56 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया। इस जीत के साथ ही राज्य में भाजपा के विजय रथ को रोक दिया गया। भाजपा को सिर्फ 24 सीटों से संतोष करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button