खास खबरफीचर्डविविध

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू: भारत की बेहद खराब शुरुआत; रोहित, शुभमन और विराट लौटे पवेलियन

भारत और बांग्लादेश 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक दूसरे के आमने-सामने होने वाले हैं। दोनों ही टीमें खेल के पहले दिन ही मैच पर अपनी पकड़ अच्छी करना चाहेंगी। बता दें कि बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है…

 

चेन्नई (ए)। भारत-बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज गुरुवार (19 सितंबर) से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दोनों टीमों ने प्लेइंग 11 में 3-3 पेसर्स को मौका दिया।

हेड टू हेड की बात करें तो बांग्लादेश की टीम भारत से अब तक एक भी टेस्ट नहीं जीत पाई है। दोनों टीमों के बीच 13 टेस्ट हुए हैं। 11 मैच भारत जीता है। घर पर भारत का बेजोड़ रिकॉर्ड है। पिछले 12 साल टीम एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी है।

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम ने छठे ओवर में ही अपने कप्तान को गंवा दिया। रोहित शर्मा सिर्फ छह रन बनाकर आउट हो गए। सिर्फ तीन मैच पुराने तेज गेंदबाज हसन महमूद ने हिटमैन को स्लिप में फंसा दिया। वही शुभमन गिल 8 गेंद खेलकर शून्य पर आउट हो गए। विराट कोहली भीं छह रन बनाकर आउट हो गए। खबर लिखे जाने तक क्रिच पर यशश्वी जायसवाल (19) और ऋषभ पंत (3) क्रीच पर मौजूद है। भारत 40/03

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (डब्ल्यू), मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा।

(भारत प्लेइंग XI): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button