खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

SSP ने मारा छापा तो थाने की दीवार फांदकर भागा इंस्पेक्टर, बेड पर मिले 9 लाख 96 हजार रुपये नगद

इंस्पेक्टर के आवास पर छापा पाड़वाया तो उसके बेड पर 9 लाख 96 हजार रुपये नगद मिले. इंस्पेक्टर को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई तो वो थाने की दीवार फांदकर फरार हो गया…

 

बरेली (ए)। उत्तर प्रदेश के बरेली में फरीदपुर थाने में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर रामसेवक पर स्मैक तस्करों को रिश्वत लेकर छोड़ने के गंभीर आरोप लगे हैं. एसएससी अनुराग आर्य को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने एसपी साउथ से इंस्पेक्टर के आवास पर छापा पाड़वाया तो उसके बेड पर 9 लाख 96 हजार रुपये नगद मिले. इंस्पेक्टर को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई तो वो थाने की दीवार फांदकर फरार हो गया. एसएसपी अनुराग आर्य की इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

साइको किलर को पकड़ने वाले तेजतर्रार एसएसपी अनुराग आर्य को लंबे समय से फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर रामसेवक के खिलाफ शिकायते मिल रही थी. एसएसपी को जानकारी मिली कि इंस्पेक्टर ने रिश्वत लेकर दो स्मैक तस्करों को छोड़ दिया है।

इसके बाद एसएसपी ने आईपीएस एसपी साउथ मानुष पारीक और सीओ को भेज कर इंस्पेक्टर के आवास पर छापा पड़वाया. इंस्पेक्टर के आवास से 9 लाख 96 हजार रुपये नगद बरामद हो गए. वहीं मौका पाकर इंस्पेक्टर रामसेवक फरार हो गया।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि गोपनीय सूचना प्राप्त हुई की थाना प्रभारी फरीदपुर निरीक्षक रामसेवक की तरफ से रात्रि में दो संदिग्धों को एनडीपीएस के आरोप में पकड़कर 07 लाख रुपये लेकर छोड़ दिया है, जिसकी जांच के लिए क्षेत्राधिकारी फरीदपुर गौरव सिंह, बरेली तत्काल थाने पर गये. थाने पर थाना प्रभारी रामसेवक थाने से गायब हो गया. जिसका कमरा चेक करने पर कमरे से लगभग 09 लाख 96 हजार रुपये कैश बरामद हुआ है।

जांच में ज्ञात हुआ है कि रात्रि में आलम पुत्र मो0 इस्लाम, नियाज अहमद पुत्र शेर मोहम्मद निवासीगण नवदिया अशोक थाना फरीदपुर, बरेली को थाने पर लाया गया था, जिनको 07 लाख रुपये लेकर थाना प्रभारी की तरफ से छोडं दिया गया था.।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी फरीदपुर की तहरीर पर थाना फरीदपुर पर धारा 308(6)/127(2) बीएनएस व 7/13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 पंजीकृत किया गया है. आरोपी निरीक्षक को निलंबित किया गया है. आरोपी इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी की प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही गिरफ्तारी करते हुए आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button