दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई में बाबा की बारात में प्रदेशभर से आए श्रद्धालु बने बाराती: शिवमय हुआ भिलाई, चारों तरफ हर-हर महादेव की गूंज

भिलाई। महाशिवरात्रि पर भिलाई में फिर से रिकॉर्ड बन गया। भिलाई शिवमय हो गया है। चारों तरफ बाबा की भक्ति में लोग झूमते नजर आए। लाखों श्रद्धालु बाबा के बाराती बने। प्रदेशभर से लोग आए। गणमान्य नागरिक से लेकर राजनेता अतिथि बनाए गए। सभी ने आयोजक दया सिंह की पीठ थपथपाई।

बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व भिलाई निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह द्वारा आयोजन का यह सफल 16वां वर्ष है। हथखोज से बाबा की बारात निकली। इस बारात में भूत-पिशाच, सभी देवी-देवता बाराती बनते हुए नजर आए। स्थानीय कलाकारों ने सबका दिल जीत लिया। डीजू, धुमाल और गीत-संगीत में जोरदार कोलैब्रेशन देखने को मिला। वहीं देशभर से आई झांकियों ने सबका मन मोह लिया।

इसलिए कह रहे फिर से बन गया रिकॉर्ड…
आतिशबाजी ने सबका दिल जीत लिया: हर साल की तरह इस साल भी पूरे बारात में जोरदार आतिशबाजी हुई। जिसने सबका दिल जीत लिया। लोगों को आईपीएल की आतिशबाजी याद आ रही थी।

शिव तांडव को देखने आए लोग: बाबा की बारात में ओडिशा का विशेष आकर्षण सम्बलपुर का धमालपुरी (माँ संतोषी मेलॉडी)। केरल प्रदेश की 07 झांकियां विशेष रूप से देखने को मिली। भगवान शिव ताण्डव करते हुए झांकी देखने को मिली। वहीं मां काली माता का भव्य नृत्य की झांकी, गरूणा नृत्य की झांकी, मोर नृत्य की झांकी, भगवान गणेश की नृत्य झांकी, हनुमान भगवान की झांकी विशाल रूप समेत अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप लेकर झांकियां भी देखने को मिला।

15 फूट की झांकी भी खास: आयोजन में शिव, पार्वती, अघोरा झांकी, भूत पिशाच, अवघड़ नृत्य करते हुए पन्द्रह फुट की झांकी भी खास रहा। इस बार पिछले बार से काफी कुछ अलग देखने को मिला। हरियाणा प्रदेश से भी इस बार भी पगला बाबा (रामू) आर्ट ग्रुप द्वारा भव्य झांकी प्रस्तुती दी गई। शिवलिंग दर्शन झांकी, भगवान भोलेनाथ की भस्म आरती की झांकी देखने को मिली।

छत्तीसगढ़िया कलाकारों ने जीत दिल: प्रदेश की विभिन्न जिला रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, बस्तर कांकेर, राजनांदगांव, खैरागढ, गंडई, बेमेतरा, बालोद, पाटन, उतई, नेवई, पथर्रा, जरवाय, उमदा से 151 झांकियां जिसमें राम, रावण विभिषण भूत, पिश्चाच, राक्षस हजारों की संख्या में देखने को मिली।

अयोध्या का राम दरबार भी दिखा: झांकी पन्द्रह फुट भोले बाबा बासुकी नाग पर सवारी करते झांकी पन्द्रह फुट, भगवान शिव आंनद मुद्रा में नंदी पर बैठकर भ्रमण करते हुये झांकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। झांकियों में रामदरबार, श्री कृष्ण लीला, भगवान हनुमान दिव्य रूप, शिव तांडव स्वरूप, शिव मां-पार्वती विवाह मनमनोहक प्रस्तुति, शेषनाग, नरसिंह, अवतार, मां काली का स्वरूप राधाकृष्ण की प्रेम लीला समेत अन्य देवी देवताओं के दर्शन दिया।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि विजय बघेल सासद दुर्ग, रिकेस सेन विधायक, डोमन लाल कौसेवारा विधायक,पदमश्री सुरेंद्र दुबे, राधेस्याम बारले , उशा बारले , शिक्षाविद आई पी मिश्रा, समाज सेवी गोपाल खण्डेलवाल जी नेटवर् ताम्रकार जी नगर पालिका अध्यक्ष, सतीश साहू विधायक प्रतिनिधि रतन यादव जी विश्व हिन्दू परिसद, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष ममता साहू बीजेपी जिला अध्यक्ष महेश वर्मा स्वीटी कौशिक महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ,महामंत्री कंचन सिंह उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह पार्षद विनोद सिंह, संतोष मौर्या, नोहर वर्मा, शैलजा राजू, लक्ष्मी भोला साहू, स्मिता दोड़के,वीना चंद्राकर, सत्या देवी जेएसवाल ,विनोद चेलक,संजय सिंह, लक्ष्मी दिवाकर, ईश्वरी नेताम, शाकुंतला साहू, सरिता बघेल अन्य पार्षद पहुंचे लोगों ने दया सिंह की पीठ थपथपाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button