छत्तीसगढ़फीचर्ड

हाइवे पैट्रोलिंग वाहन के चालक आरक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज, एसएसपी ने किया निलंबित

हाइवे पैट्रोलिंग वाहन के चालक आरक्षक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर…नशे की हालत में गाड़ी चला किया दुर्घटना कारित…वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया हाइवे पैट्रोलिंग वाहन के चालक आरक्षक विकाश टोप्पो को निलंबित…आरोपी आरक्षक विकास टोप्पो को गिरफ्तार कर, पुलिस कर रही है विधि सम्मत कार्यवाही…

 

जशपुर। विगत दिनांक 15.11.25 को लोरो घाट जशपुर के पास हाइवे पैट्रोलिंग वाहन के चालक आरक्षक विकास टोप्पो के द्वारा एक स्कूटी चालक व्यक्ति से दुर्घटना कारीत किया गया था। मामले में पुलिस के द्वारा आरोपी आरक्षक के खिलाफ थाना दुलदुला में बीएनएस की धारा 281,128(a) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया ।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15.11.25 को प्रार्थी कल्याण केरकेट्टा, निवासी खूंटी टोली थाना दुलदुला में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उक्त दिनांक को शाम करीबन 06.30बजे उसके भतीजे ने फोन कर बताया कि, प्रार्थी के पिता, घायल हिलारियूस एक्का,लोरो बाजार से, खरीदारी कर, स्कूटी से वापस आ रहे थे, तभी रास्ते में कमरेगा पुलिया के पास वाहन क्रमांक CG 03 8574 के द्वारा उसके पिता आहत हेलारियूस एक्का को ठोकर मार दिया गया है, जिससे उनका दाहिना पैर, घुटने से टूटकर अलग हो गया है।

जिस पर प्रार्थी के द्वारा तत्काल घटना स्थल जाकर देखा तो पाया कि, उक्त अर्टिगा वाहन क्रमांक CG 03 8574 की ठोकर से, उसके पिता आहत हेलारियूस एक्का, का दाहिना टांग, घुटने के पास से कटकर अलग हो गया। उसके आहत पिता को ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल जशपुर लाया गया, फिर घायल की स्थिति को गंभीर देखते हुए, उसे अग्रिम इलाज हेतु, अंबिकापुर भेजा गया है।

मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाही करते हुए, उक्त वाहन चालक के विरुद्ध बी एन एस की धारा 281,128(a) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।

पुलिस की विवेचना में पता चला कि घटना के समय उक्त शासकीय हाइवे पैट्रोलिंग अर्टिगा वाहन को, ड्यूटी में लगा आरक्षक विकास टोप्पो, चला रहा था, पुलिस के द्वारा , शराब सेवन के शक में, उसका डॉक्टर से मुलाहिजा भी कराया गया है, मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस के द्वारा, आरोपी आरक्षक विकास टोप्पो को गिरफ्तार कर, विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही है व अर्टिगा वाहन क्रमांकCg03- 8574 को भी पुलिस के द्वारा जप्त किया गया है।मामले में पुलिस की जांच जारी है।

साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने, प्रथम दृष्टिया मामले में उक्त आरक्षक की संलिप्तता के मद्देनजर, आरक्षक विकास टोप्पो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस बीच उसे केवल जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।मामले में पुलिस की जांच जारी है, उसके विरुद्ध विभागीय जांच भी संस्थित की जावेगी।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है, लोरो घाट के पास, दुर्घटना कारित करने वाले आरोपी आरक्षक के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज किया गया है, उसे गिरफ्तार कर विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button