दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई निगम ठेकेदारों ने लंबित भुगतान समस्या पर विधायक रिकेश सेन का कराना ध्यानाकर्षण

भिलाई। नवनिर्वाचित विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन से भिलाई नगर निगम के ठेकेदारों ने मुलाकात कर चुनाव में उनकी शानदार जीत के लिए बधाई दी। इसके पश्चात एक औपचारिक चर्चा के दौरान नगर निगम भिलाई के ठेकेदारों ने लंबित भुगतान सहित अन्य समस्याओं के संबंध में भी विधायक का ध्यान आकृष्ट किया।

उनसे वर्ष 2017-18 से निगम से रुका भुगतान न दिए जाने से हो रही परेशानियों को भी ठेकेदारों ने बताया और निगम में लंबित उनके भुगतान हेतु आवश्यक पहल का अनुरोध किया। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार पाटनी अध्यक्ष, प्रमोद पांडेय सचिव, शिवाकांत सेंगर, बद्री प्रसाद, प्रहलाद, सुनील शर्मा, राम साहू, गौरव, विकास साहू, परविंदर रंधावा, रविंद्र गेडाम, पंकज तिवारी, जुनैब आदि ठेकेदार मौजूद रहे।

विधायक रिकेश सेन ने ठेकेदारों को कहा कि वे सभी लोग कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान दें और कार्य समय अवधि में पूर्ण करें। रुकी हुई राशि का भुगतान ऊपर चर्चा करके अतिशीघ्र चर्चा कर इस समस्या के निराकरण का प्रयास वो अवश्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button