खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

माइक्रो आब्जर्वर बारिकियों से समझें निर्वाचन कार्य, सफल तरीके से कराएं चुनाव : कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर के रेडक्रास सभाकक्ष में आज मास्टर ट्रेनर ने माइक्रो आब्जर्वर को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि माइक्रो आब्जर्वर निर्वाचन कार्य की हर बारिकियों को बेहतर ढ़ंग से समझें और सफल तरीके से चुनाव कराएं। उन्होंने कहा कि माॅकपाॅल की प्रक्रिया और मतदान की प्रकिया को बेहतर तरीके से समझा जाएं।

पीपीटी के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया को मास्टर ट्रेनर द्वारा बताए गए हैं, जिसकी बारिकियों को समझें। कलेक्टर ने कहा कि मतदान केंद्रों में बेहतर से बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की गई है। साथ ही मतदान केंद्रों में पेयजल, भोजन, मेडिकल किट इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। मतदान कार्य में सलंग्न कर्मियों के लिए परिवहन सुविधा की व्यवस्था रहेगी।

सेजबहार स्थित स्ट्राॅग रूम में महिला और पुरूष कर्मियों के लिए पृथक-पृथक बनाए गए है। मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए 10 बिस्तरों का अस्पताल भी तैयार किया गया है। जहां पर अनुभवी डाॅक्टरों की टीम की ड्यूटी लगाई गई है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर उज्जवल पोरवाल, सहायक नोडल केदार पटेल, के. एस. पटले उपस्थित रहे।

आज माइक्रो आब्जर्वर को मास्टर ट्रेनर राकेश डेढगवे और अजीत हुडैंत ने पीपीटी के माध्यम से निर्वाचन संबंधी जानकारी दी। ईवीएम के बारे में प्रशिक्षण के दौरान बताया गया। माॅकपाॅल से संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। फ्लो चार्ट के माध्यम से निर्वाचन कार्य संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही प्रशिक्षण के बाद गूगल फाॅर्म में एससीब्यू सवाल किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button