खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

राज्य सरकार ने तीन IAS और दो IPS का किया तबादला

रायपुर। राज्य सरकार ने शनिवार को दो आईपीएस और तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है।

जारी आदेश में वरिष्ठ आईपीएस व मुंगेली पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल का तबादला डीआईजी पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर किया गया है वही भोजराम पटेल को मुंगेली एसपी बनाया गया है।

आईएएस तबादला आदेश में विजय दयाराम के. को बस्तर कलेक्टर पद से हटाकर सीईओ छग राज्य कौशल विकास अभिकरण के पद पर पदस्थ किया है वही राजेश सिंह राणा को सीईओ छग राज्य कौशल विकास अभिकरण के पद से मुक्त किया है।

आईएएस हरिष एस. को सुकमा कलेक्टर से हटाकर बस्तर कलेक्टर बनाया गया है जबकि भिलाई निगम आयुक्त आईएएस देवेश कुमार ध्रुव को सुकमा कलेक्टर बनाया गया है। देखे आदेश…

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button