खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

राज्य सरकार ने तेज गर्मी के कारण स्कूलों के समय में किया बदलाव, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

रायपुर। प्रदेश में पड़ रहे तेज गर्मी के कारण राज्य सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। अब सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही कक्षाएं लगेंगी। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है। उन्होंने अभिभावकों के लिए लिखा है कि आप सब अपना और अपने बच्चों का ख्याल रखें।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर स्कूलों के समय में किए गए बदलाव की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि प्रदेश में तेज गर्मी को देखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय/अशासकीय स्कूल, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। आप सब अपना और अपने बच्चों का ख्याल रखें।

जारी आदेशानुसार एक पाली में संचालित होने वाले सभी प्राइमरी, मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों को इस आदेश का पालन करना होगा। जबकि दो पाली में संचालित होने वाले स्कूलों में पहली पाली सुबह सात से 11 बजे तक और दूसरी पाली में केवल हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल ही सुबह 11 बजे से तीन बजे तक खोले जा सकेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक की ओर से जारी यह आदेश 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद एक मई से 15 जून तक विद्यार्थियों का ग्रीष्मकालीन अवकाश दिया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रदेश में अप्रैल के महीने में ही लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। ऐसे में आम लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं ऐसे वक्त पर बच्चे भी गर्मी में स्कूल जाने से कतरा रहे हैं। सुबह 11 बजे से ही तेज धूप होने लगी है, पारा 35 डिग्री के पार पहुंच चुका है। अप्रैल महीने के शुरूआत में भी समय में बदलाव किया गया था। गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों के खुलने के समय में भी आंशिक बदलाव किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button