दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

राज्य सहकारी मर्यादित अपेक्स बैंक में प्रबंधक के पद नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। प्रार्थिया ज्योति साहू पिता स्व. केशव प्रसाद साहू निवासी मकान नंबर 37 वार्ड क्रमांक 01 अहिवारा जिला दुर्ग द्वारा थाना नंदिनी में एक लिखित आवेदन इस आशय का पेश की है कि आरोपी जय कुमार वर्मा द्वारा शासकीय विभाग में राज्य सहकारी मर्यादित अपेक्स बैंक में प्रबंधक के पद में भर्ती करने का आश्वासन देकर 6,00,000/-रुपए की मांग करने पर प्रार्थिया द्वारा दिनांक 06/08/2023 को 1,00,000/- रुपए एवं दिनांक 13/01/2024 को 4,00,000/-नगद तथा दिनांक 05/01/2024 को 1,00,000/- रुपए बैंक के माध्यम से दिया गया है।

प्रार्थिया द्वारा काम नहीं होने पर वापस पैसों की मांग करने पर आरोपी जय वर्मा द्वारा दिनाँक 10/05/2025 और 12/05/2025 को 2,00,000/- रुपए के दो चेक दिया गया था वह चेक जय वर्मा के खाते में पैसा नहीं होने के कारण निरस्त हो गया।

आरोपी जय वर्मा द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर रकम लेकर प्रार्थिया के साथ धोखाधड़ी किया जाना पाए जाने से प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 142/2025 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना दिनांक 28/06/25 को आरोपी जय कुमार वर्मा को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

नाम आरोपी:- जय कुमार वर्मा पिता राम करण वर्मा उम्र 57 साल साकिन वार्ड क्रमांक 23 प्रगति नगर, रिसाली भिलाई थाना नेवई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button