छत्तीसगढ़फीचर्ड

राज्य स्तरीय बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में विजेताओं को IG दीपक झा ने किया सम्मानित

राजनांदगांव। दिनांक 25/02/2024 को दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट प्रतियोगिता में राजनांदगांव के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरआल चैंपियनशिप ट्राफी (महिला एवं पुरुष) पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में राजनंदगांव पुलिस विभाग के राकेश सिंह सहायक सेनानी आठवी बटालियन ने एक गोल्ड, एक कांस्य पदक एवं स्ट्रांग मैन का खिताब, महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह ने बेंच प्रेस में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

राजनांदगांव के प्रतीश यूनुस ने बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट में गोल्ड मेडल, रागिनी साहू ने बेंच प्रेस में गोल्ड मेडल, रेहान शरीफ ने बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट में गोल्ड मेडल, बिट्टू नायक ने डेडलिफ्ट में गोल्ड मेडल, संतोष साहू ने बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट में गोल्ड मेडल साथ ही स्ट्रांग मेन का खिताब, बेन कौर ने बेंच प्रेस एवं डेडलिफ्ट में गोल्ड मेडल,

तुषार शोरी ने बेंच प्रेस में ब्रोंज मेडल, चंचल गुप्ता ने बेंच प्रेस में गोल्ड, मधु कहर ने बेंच प्रेस में गोल्ड, सपना कौर ने बेंच प्रेस में गोल्ड, देवेद वर्मा बेंच एवं डेडलिफ्ट में गोल्ड, कुशाल सोलंकी बेंच एवं डेडलिफ्ट में गोल्ड, लकी ने बेंच प्रेस में गोल्ड, कृष्पी साहू ने बेंच एवं डेडलिफ्ट में गोल्ड, दीपांशु ने डेडलिफ्ट में सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

राजनांदगांव के खिलाड़ियो की इस उपलब्धि पर राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा के द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों का अपने कार्यालय में सम्मानित किया गया तथा सभी खिलाड़ियों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

विजेता खिलाड़ियों ने अपनी जीत का श्रेय पुलिस विभाग के सहायक सेनानी राकेश सिंह तथा महिला प्रधान आरक्षक अंजू सिंह को दिया क्योंकि इन्ही के द्वारा उन्हें मार्गदर्शन एवं पावर लिफ्टिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button