दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में दुर्ग रेंज कार्यालय में पदस्थ डीएसपी शिल्पा साहू ने जीता सिल्वर मेडल

रायपुर पुलिस द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में दुर्ग रेंज कार्यालय में पदस्थ डीएसपी शिल्पा साहू को मिला सिल्वर मेडल…पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग ने दी शुभकामनाएं…

भिलाई। रायपुर पुलिस द्वारा एकलव्य शूटिंग एकेडमी रक्षित निरीक्षक केंद्र में आयोजित 3 दिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता जिसमे विभिन्न जिलों के शासकीय अधिकारी / कर्मचारियों ने लगभग 130 लोगो ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमे 10 मीटर एयर राइफल, 10 मीटर एयर पिस्टल के साथ महिलाओं के लिए भी अलग से इवेंट था।

इस राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में दुर्ग रेंज पुलिस की डिप्टी सुपरिंटेंडेंट शिल्पा साहू का शानदार प्रदर्शन के लिए सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया है। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, इस सम्मान के साथ, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग ने उन्हें बधाई दी।

डीएसपी शिल्पा साहू के उत्कृष्ट प्रदर्शन का गर्व महसूस करते हुए, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ने उनके योगदान को सराहा और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

साथ ही पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के द्वारा शूटिंग प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट करने वाले अन्य शूटर को भी बधाई देकर भविष्य की शुभकामनाएं दी, जिसमें साइबर थाना से उप निरीक्षक डॉ. संकल्प राय एवं आरक्षक प्रशांत शुक्ला भी सम्मिलित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button