दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई चरोदा निगम ने उमदा में लगाया समाधान शिविर: एसडीएम-आयुक्त ने सुनी जनता की समस्याएं, निराकृत आवेदनों की दी गई जानकारी

भिलाई 03। बुधवार को नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा द्वारा वार्ड 1 से 6 के लिए उमदा सामुदायिक भवन में सुशासन तिहार के समाधान शिविर का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन पूरे प्रदेश में किया गया है। यह आयोजन का तीसरा चरण है। पहले और दूसरे चरण के आयोजनों में मिले शिकायतों का समाधान की जानकारी दी गई वही नए आवेदन भी लिए गए। इस आयोजन में विशेष रूप से भिलाई 03 अनुविभागीय दंडाधिकारी महेश सिंह राजपूत, निगम आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत, तहसीलदार चंद्रशेखर कंवर सहित निगमकर्मी मौजूद रहे।

भिलाई चरोदा निगम द्वारा आयोजित इस सुशासन तिहार में बड़ी संख्या में आम जनता पहुंची और अपनी समस्याओं को आवेदन के माध्यम से निगम को अवगत कराई। वहीं इस आयोजन में जिला प्रशासन से श्रम विभाग लेबर इंस्पेक्टर से अमित चिराम, वन विभाग से बीएफआई सृजन राजपूत, परिवहन विभाग सहायक लेखा अधिकारी सनत बंजारे, जल संसाधन विभाग से एसडीओ रोहन शॉ, लोक निर्माण विभाग से एसडीओ बीएल पिस्दा, सब इंजीनियर मनीष तिवारी, शिक्षा विभाग से सहायक संचालक समृद्धि जोशी, स्वास्थ्य विभाग (आयुष) से डॉ.पूजा सिन्हा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 03 से बीटीओ सैय्यद असलम, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग से सीनियर रिसर्च असिस्टेंट देवकी गायकवाड़, खनिज विभाग से माइनिंग इंस्पेक्टर गोपाल दास टंडन, महिला एवं बाल विभाग विभाग से सुपरवाइजर आभा साहू, विद्युत विभाग से जेई प्रतिमा दीवान, सहित अन्य कार्यालयीन स्टॉफ मौजूद रहे।

वहीं नगर पालिक निगम द्वारा राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जल विभाग, विद्युत विभाग, संपदा विभाग, राजस्व विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य विभाग, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड का भी स्टॉल लगाया गया था। कुल 6 वार्ड से 156 आवेदन प्राप्त हुए।

परिवहन विभाग और रोजमार्टा कंपनी द्वारा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के प्रति जागरूक किया गए और लर्निंग लाइसेंस बनाने की सुविधा दी गई। जल संसाधन विभाग को नहर की लाइनिंग की मांग हेतु आवेदन प्राप्त हुआ।

शीत सुधा पेय: आयुष चिकित्सालय उमदा की प्रभारी डॉक्टर पूजा सिन्हा व स्टॉफ द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए समाधान शिविर में उपस्थित जनों को शीत सुधा पेय पदार्थ का व्यवस्था किया गया, जिसका लाभ शिविर में आने वाले लोगों ने लिया।

अन्न प्रासन्न और गोद भराई की गई: दीक्षिका जोशी और ऋषिका देवांगन का अन्न प्रासन्न किया गया वही योगिता साहू, चंद्रप्रभा साहू, पूजा वर्मा, योगमाया साहू, सुभद्रा देवी राय का गोद भराई परियोजना अधिकारी नीलम राय चौधरी द्वारा किया गया।

नवदम्पतियों नई पहल कीट का हुआ वितरण: उमदा निवासी मनीषा, पायल भारती और अकलोरडीह निवासी सोनिया बघेल को दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button