छत्तीसगढ़फीचर्ड

IG अजय यादव ने रायपुर पुलिस के अधिकारियों की ली बैठक, गंभीर मामलों की विवेचना स्वयं थाना प्रभारियों को करने के दिए निर्देश

रायपुर। दिनांक 03.04.23 को अजय कुमार यादव पुलिस महानिरीक्षक रायपुर एवं प्रशांत अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर द्वारा सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन में रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली गई। बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा लंबित अपराध, मर्ग एवं शिकायत का जल्द से जल्द निराकरण करने, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही तथा महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने, संपत्ति संबंधी मामलों में विशेष रूचि लेकर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये।

गंभीर मामलों की विवेचना स्वयं थाना प्रभारियों को करने, साईबर संबंधी मामलों में हर संभव कार्यवाही कर पीड़ित को त्वरित राहत देने के निर्देश दिये गये। नशा से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने तथा नशा/जुआ/सट्टा पर पूर्णतः अंकुश लगाने निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भी थाना प्रभारियों को थानों में लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग व गुम इंसानों के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिये गये।

इसके साथ ही विजिबल पुलिसिंग पर जोर देने, असामाजिक तत्वों, निगरानी गुण्डा, बदमाशों एवं पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर निगाह रख कर समय – समय पर विशेष अभियान चलाकर इनकी चेकिंग तथा सक्रिय आरोपियों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। शाम के समय अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले स्थान पर पुलिस की उपस्थिति बढ़ाने के साथ ही समस्त थानों के पेट्रोलिंग एवं डॉयल 112 को और अधिक प्रभावी करने के निर्देश दिये गये।

आगामी समय में होने वाले व्ही.आई.पी. ड्यिूटी एवं धरना प्रदर्शन पर बेहतर कार्य कर शांति पूर्ण तरीके से व्ही.आई.पी. ड्यिूटी एवं धरना प्रदर्शन को संपादित करने के निर्देश दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button