खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

8360 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला होगा आज, नतीजे का काउंटडाउन शुरू

आज 4 जून को होगी। देश के 29 राज्यों और सात संघ शासित प्रदेशों में आम चुनावों की शुरुआत 19 अप्रैल से हुई थी और 1 जून को अंतिम चरण के मतदान के साथ ही सात चरण के आम चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न हुई थी…

नईदिल्ली (ए)। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे का काउंटडाउन शुरू हो गया है। आज 4 जून को वोटों की गिनती शुरू होगी। 1 जून को सातवें और अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के साथ ही सभी की निगाहें अब आज आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। इससे पहले चुनाव आयोग ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता बुलाई। इस दौरान लोकसभा चुनावों पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “भारत ने लोकसभा चुनाव में 31 करोड़ से अधिक महिलाओं सहित 64.2 करोड़ मतदाताओं के भाग लेने के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

महज इतना ही नहीं प्रेस वार्ता में उन्होंने यह भी कहा कि यह सभी G7 देशों के मतदाताओं का 1.5 गुना और यूरोप के देशों के मतदाताओं का 2.5 गुना है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने महिला वोटर्स को बड़ी संख्या में वोट देने के लिए बधाई भी दी। मतगणना के लिए इस बार चुनाव आयोग खास चाक-चौबंद कर रखी है। इस बार चुनाव मैदान में उतरे 8,360 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला आज के दिन होने जा रहा है।

लोकसभा चुनाव 2024 में देश की कुल 542 लोकसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव के दौरान चार राज्यों अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी हुए जिसमें से दो राज्यों के परिणाम रविवार को आ गए हैं।

बाकी दो विधानसभा चुनाव की मतगणना लोकसभा चुनाव की मतगणना के साथ ही आज 4 जून को होगी। देश के 29 राज्यों और सात संघ शासित प्रदेशों में आम चुनावों की शुरुआत 19 अप्रैल से हुई थी और 1 जून को अंतिम चरण के मतदान के साथ ही सात चरण के आम चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न हुई थी।

चुनाव आयोग ने होम वोटिंग समेत कई नई पहलों की भी शुरुआत की ताकि दुनिया के सबसे बड़े चुनावी मैराथॉन और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में अधिक से अधिक मतदाता बढ़-चढ़कर भाग लें।

चुनाव आयोग पूरे जोर शोर से मतगणना की तैयारियों में जुटा हुआ है। पर्यवेक्षकों और मतगणना दलों को परिपत्र बांटे जा चुके हैं। साथ ही हीट वेव से बचाव के लिए पर्याप्त ओआरएस मेडिकल किट और मेडिकल टीम भी मतगणना स्थल पर मौजूद रहने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button