खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों को दिए निर्देश, कहा- केंद्र की गरीब कल्याण योजनाओं से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करें

बीजेपी शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं पर चर्चा हुई. पीएम मोदी ने योजनाओं को 100 फीसदी जमीन पर उतारने का निर्देश दिया…

 

नईदिल्ली (ए)। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की दो दिवसीय मुख्यमंत्री परिषद की बैठक हुई. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी शासित मुख्यमंत्रियों के साथ केंद्र सरकार की कल्याणकारी पहलों के क्रियान्वयन पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों को निर्देश दिया कि केंद्र की गरीब कल्याण योजनाओं से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करें. यानी कि इस योजना के तहत न किसी परिवार को कोई कमी की जाए और न ही किसी को बढ़ाकर दिया जाए।

प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत केंद्र सरकार एक परिवार में प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज दे रही है. पीएम मोदी के अनुसार सबको उतना ही दिया जाए किसी को भी कोई खाद्य पदार्थ ना बढ़ाया जाए और ना ही घटाया जाए. इस बार देश के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. इस वजह से पीएम मोदी ने साफ निर्देश दिया कि केंद्र सरकार की योजनाओं को अपने-अपने राज्यों में 100 फीसदी जमीन पर उतारें और उसमें कोई बदलाव न करें।

 

पीएम मोदी ने कहा, “केंद्र सरकार कोई भी योजना सोच-समझकर और जनता पर पड़ने वाले प्रभाव को देखकर तैयार करती है. उन योजनाओं के क्रियान्वयन में केंद्र के प्रयासों में कोई मिलावट न करें.” पीएम मोदी ने लाभार्थी योजनाओं पर पूरा फोकस करने और उसे सही से लागू करने का भी निर्देश दिया. पीएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी इसमें सहयोग करने की अपील कि ताकि गलत लोग इस का लाभ ना उठाएं।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बैठक को लेकर कहा कि हमारी पार्टी सुशासन को आगे बढ़ाने और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अथक प्रयास कर रही है. इस बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा ने भी पहुंचे थे. इस बैठक में पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश सरकार की ग्राम सचिवालय व्यवस्था की जमकर तारीफ की. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वहां मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button