खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

रायगढ़ के नए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने किया पदभार ग्रहण

रायगढ़। नए एडिशनल एसपी आकाश मरकाम द्वारा आज एडिशनल एसपी रायगढ़ का पदभार लिया गया है। आकाश मरकाम राज्य पुलिस सेवा 2013 बैच के पुलिस अधिकारी है।

इसके पहले श्री मरकाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा के पद पर कार्यरत थे। 6 मार्च 2024 को छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना/स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है।

आदेश के तहत जिला रायगढ़ के निवर्तमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कैम्प धडोई, जिला नारायणपुर तथा आकाश मरकाम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला रायगढ़ के पद पर नियुक्त किया गया है।

पदस्थापना आदेश के परिपालन में आज आकाश मरकाम द्वारा पदभार ग्रहण कर जिले के प्रशासनिक व जिला पुलिस अधिकारियों से सौजन्य भेंट की।

साथ ही जिले की भौगोलिक स्थिति एवं कानून व्यवस्था की जानकारी लिये और अधीनस्थ कार्यालय स्टाफ की मीटिंग लेकर उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button