छत्तीसगढ़फीचर्ड

आरक्षक भर्ती परीक्षा में अनुचित तरीके से इवेंट में नम्बर बढ़ाने वाले 03 पुलिस कर्मी एवं इवेंट में नम्बर बढ़ाने बोलने वाली महिला अभ्यार्थी गिरफ्तार

आरक्षक भर्ती परीक्षा में अनुचित तरीके से इवेंट में नम्बर बढ़ाने के लिए 03 पुलिस कर्मी एवं इवेंट में नम्बर बढ़ाने बोलने वाले 01 महिला अभ्यार्थी को भेजा गया जेल…

 

राजनांदगांव। प्रार्थी के लिखित आवेदन पर से थाना लालबाग में आरक्षक भर्ती संवर्ग मे अभ्यार्थीयों को मशीन में छेड़खानी कर अंक में लाभ दिलाने की बात पर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 568/24 धारा 318(4), 338, 336(3),340(2) 61(2), 3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

कायमी की सूचना वरिष्ठ अधिकारीयों को दिया गया। दौरान विवेचना के सीसीटीवी फुटेज, मोबाईल चैटिंग मेसेज एवं गवाहो के बयान पर एवम् अन्य साक्ष्य सबूत इकट्ठा किया गया।

डिजीटल साक्ष्य और संदेहियों से पुछताछ के आधार पर आरोपियो के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर आरोपी 01. आरक्षक विकास सिंह राजपूत पिता शत्रुघ्न उम्र 27 वर्ष निवासी हथनी कला थाना मुंगेली जिला मुंगेली 02 आरक्षक कार्तिक देशलहरे पिता स्व. नकुल उम्र 43 वर्ष निवासी पाण्डुका थाना खैरागढ़ जिला KCG 03 आरक्षक सुन्दर लाल नेताम पिता कुँवर सिंह उम्र 46 वर्ष निवासी जामसरार चौकी तुमड़ीबोड़ थाना लालबाग जिला राजनांदगांव

एवं आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में अनुचित तरीके से इवेंट में नम्बर बढ़ाने बोलने वाले महिला अभ्यार्थी 01 नेहा चंद्रवंशी पिता रमेश चंद्रवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी नयापारा वार्ड नंबर 02 थाना पांडातराई जिला कबीरधाम को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पूर्व में 04 पुलिस कर्मी, 02 टेकनीशियन टीम, 01 महिला अभ्यार्थी सहित अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की विवेचना जारी है अन्य किसी के भी खिलाफ सबूत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button