खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

रायपुर और भिलाई में ED की ताबड़तोड़ छापेमार कार्यवाही: 5 करोड़ रुपए नगद बरामद, गिनती करने मंगाई गई मशीन, 10 करोड़ रुपए कराया फ्रीज, महादेव ऐप से जुड़ा है मामला

ईडी ने महादेव ऐप के एक कूरियर को सफलतापूर्वक पकड़ा है, जो विशेष रूप से राजनीतिक दल के चुनावी खर्चों के लिए बड़ी मात्रा में नकदी पहुंचाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात से भेजा गया था…

रायपुर/भिलाई। गुरुवार को ED ने रायपुर और भिलाई में छापेमारी कर 4.2 करोड़ कैश ज़ब्त किया है और बैंक में जमा  10 करोड़ फ़्रीज़ किया। ED के मुताबिक़ ये पैसे चुनावों के लिये महादेव एप के प्रोमोटर की तरफ से दुबई से कुरियर के जरिये कार में भेजे जा रहे थे। एजेंसी को इस मामले में छत्तीसगढ़ सरकार के कुछ सरकारी अधिकारियों की भूमिका का शक है। छत्तीसगढ़ में चुनाव के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) का छापा पड़ा है. ईडी की टीम ने दुर्ग जिले में रेड मारी है. बताया जा रहा है कि ईडी ने भिलाई के हाउसिंग बोर्ड के ब्लाक 15 निवासी असीम उर्फ बप्पा के घर में छापेमारी कर करोड़ों नगदी जब्त किया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), एक खुफिया इनपुट पर कार्रवाई कर रहा है कि विधानसभा चुनावों के संबंध में महादेव ऐप के प्रमोटरों द्वारा छत्तीसगढ़ में बड़ी मात्रा में नकदी ले जाया जा रहा है, एक तलाशी अभियान चला रहा है। ईडी ने महादेव एपीपी के एक कूरियर को सफलतापूर्वक पकड़ा है, जो विशेष रूप से राजनीतिक दल के चुनावी खर्चों के लिए बड़ी मात्रा में नकदी पहुंचाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात से भेजा गया था।

 

ईडी की इस करवाई को महादेव सट्टा एप से जोड़कर देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, जिस ड्राइवर के घर ईडी की टीम ने छापा मारा है, वह पूर्व में पार्षद के घर ड्राइव का काम करता था. ईडी की टीम भिलाई के हाउसिंग बोर्ड के ब्लाक 15 निवासी असीम उर्फ बप्पा के घर जिस वक्त छापा मारी उस समय घर पर कोई नहीं था. ईडी की टीम घर के अंदर दरवाजा तोड़कर घुसी. जहां ED की टीम ने दीवान से लगभग 5 करोड़ रुपये नोट बरामद किया है. फ़िलहाल नोटों की गिनती की जा रही है. टीम ने नोट गिनने की मशीन भी मंगवाई है। ईडी के इस छापेमारी कार्रवाई में एक महिला अफसर समेत 7 आधिकरी शामिल हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button