छत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश

रायपुर। कमिश्नरेट के प्रथम पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर के साथ दिनांक 24.01.2026 को सिविल लाईन रायपुर स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में कमिश्नरेट रायपुर के समस्त डिप्टी पुलिस कमिश्नर, एडिशनल डिप्टी पुलिस कमिश्नर, असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर एवं थाना प्रभारियों की प्रथम समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान पुलिस कमीश्नर ने सभी का परिचय प्राप्त करते हुए रायपुर कमिश्नरेट की प्राथमिकताओं से सभी अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने शहर में पुलिस की उपस्थित बढ़ाने विजिबल पुलिसिंग को और अधिक बढ़ाने , पैदल पेट्रोलिंग और रात्रि गस्त को मजबूत करने पर जोर दिया।

चाकूबाजी, नशा, अड्डेबाजी पर नियंत्रण के निर्देश के साथ साथ गुंडा एवं निगरानी बदमाशों पर प्रभावी निगरानी एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेषकर प्रतिबंधित नशा के विक्रय पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने और संपूर्ण नेटवर्क पर कार्यवाही के निर्देश दिए।चाकू बाजी की छोटी से छोटी घटना पर भी कड़ी धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपियों पर कठोर कार्यवाही पर जोर दिया।

इसके अतिरिक्त, बिना अनुमति किसी भी प्रकार के रैली, धरना, सामूहिक आयोजन जैसे कार्यक्रम आयोजन पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए। निर्धारित समयावधि के पश्चात् बार, कैफे, रेस्टोरेंट जैसे संस्थानों को अनिवार्य रूप से बंद कराने हेतु भी निर्देशित किया गया।

पुलिस कमीश्नर ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी अधिकारियों को सजग, सक्रिय एवं उत्तरदायी भूमिका निभाने, पुलिस कर्मियों में अनुशासन का उच्च स्तर बनाये रखने के निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए।

इसके पश्चात पुलिस कमिश्नर द्वारा सायबर/ क्राइम के अधिकारियों की बैठक ली गई जिसमे साइबर अपराधों में वृद्धि को देखते हुए पीड़ितों की तत्काल आवश्यक सहायता करने और मुख्य आरोपियों तक पहुचने निर्देशित किया गया
रात्रि 10 बजे से यातायात के अधिकारियों की बैठक लेकर शहर की यातायात व्यवस्था को सुरुस्त करने के निर्देश तथा चालानी कार्यवाही के नाम पर अनावश्यक परेशान न करने के निर्देश दिए गए।

जिला विशेष शाखा के अधिकारियों की भी पृथक से विस्तृत समीक्षा बैठक लेकर कानून व्यवस्था की दृष्टि से आसूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button