छत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर पुलिस के निजात अभियान के तहत नशे के विरुद्ध लगातार प्रहार से हो रहा असर, चाकूबाजी में लगभग 35 फीसदी की आई कमी

रायपुर। रायपुर पुलिस द्वारा अवैध नशा के विरुद्ध अभियान निजात चलाया जा रहा है जिसमें अवैध नशा और अन्य अवैधानिक कार्य में संलिप्त लोगों के विरुद्ध ताबड़तोड़ तरीके से कार्यवाही की जा रही है।

अभियान के जनवरी माह से अब तक पिछले दो सालों की इसी अवधि की तुलना में आईपीसी के अपराधों में कमी उल्लेखनीय कमी आई है। विशेषकर चाकूबाजी में लगभग 35 फीसदी की कमी आई है। 2022 में जनवरी से 15 जुलाई के बीच 131 चाकूबाजी की घटनाएं और 2023 में इसी अवधि में 128 बार चाकूबाजी हुई। जबकि इस वर्ष जनवरी से अब तक 84 चाकूबाजी की घटना घटी है।

यह कमी विजिबल पुलिसिंग, अड्डेबाजी व अपराधियों पर सख्ती के साथ निजात अभियान की कार्यवाहियों की वजह से है। अभियान के तहत उपरोक्त तुलनात्मक अवधि में पिछले वर्षों से आबकारी एक्ट और ड्रग-विरोधी एनडीपीएस एक्ट के तहत 85% अधिक कार्यवाहियां की गई है।

कार्यवाही के अलावा नशे के विरुद्ध जनजागरुकता और नशे के आदी सैकड़ों लोगो की विभिन्न संस्थाओं की मदद थानों में काउंसलिंग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button