छत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर पुलिस ने देहरादून में की रेड कार्यवाही, 01 अंतर्राज्यीय सहित कुल 07 सटोरिये गिरफ्तार

CRICK BUZZ 89 पैनल के संचालनकर्त्ताओं को किया गया गिरफ्तार…उत्तर-प्रदेश का 01, दुर्ग के 02 एवं रायपुर के 04 सहित कुल 07 सटोरियों को किया गया है गिरफ्तार…सटोरियों के कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 45 नग मोबाईल फोन, 06 नग लैपटॉप, सहित राउटर एवं बैंक ए.टी.एम. कार्ड किया गया है जप्त…जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 25,00,000/- रूपये…

सटोरियों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 73/25 धारा 4(क), 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022, 318(4), 61(2), 112(2), 336, 338, 340 बीएनएस तथा भारतीय तार अधिनियम 25 सी का अपराध किया गया है पंजीबद्ध…

आई.पी.एल. क्रिकेट मैच – 2025 के इस सीजन में अब तक एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा 20 प्रकरणों में 56 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 01 करोड़ रूपये का मशरूकाकिया जा चुका है जप्त…

आरोपियों द्वारा सट्टे के पैसों के लेन-देन किये जाने वाले 1500 से अधिक बैंक खाताओं को फ्रीज कराने हेतु संबंधित बैंको को किया गया है पत्राचार…

 

रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिटतथा सायबर रेंज यूनिट को जुआ एवं सट्टा पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने हेतु जुआ, सट्टा एवं ऑन लाईन सट्टा संचालित करने वालों की पतासाजी कर उन पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 13.04.25 को स्थानीय इनपुट के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, सायबर रेंज यूनिट की टीम तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पंडरी ओव्हर ब्रीज के नीचे ऑनलाईन सट्टा खेलते आरोपी निखिल वाधवानी पिता स्व. सुरेश वाधवानी उम्र 31 साल निवासी दीपक कालोनी न्यू राजेन्द्र नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर को गिरफ्तार कर थाना देवेन्द्र नगर में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी निखिल वाधवानी से पूछताछ व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट व रेंज सायबर यूनिट की टीम द्वारा कोलकाता एवं गुवाहाटी (असम) में रेकी करते हुये कोलकाता एवं असम से कुल 14 आरोपियों को महादेव एप के पैनल L 95 LOTUS, LOTUS 651 तथा LOTUS 656 से सट्टा संचालित करते गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 67 नग मोबाईल फोन, 08 नग लैपटॉप, 04 नग राउटर, 94 नग विभिन्न बैंकों के ए.टी.एम. कार्ड, 15 नग विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड, 32 विभिन्न बैंकों के बैंक पासबुक, 03 बैंक चेकबुक, 01 नग सिक्युरिटी कैमरा, 04 नग पावर एक्सटेंशन बोर्ड तथा 03 कापी में लिखे सट्टा के पैसों का हिसाब-किताब जुमला कीमती लगभग 30,00,000/- रूपये जप्त किया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा उत्तराखण्ड के देहरादून में रेकी करते हुये देहरादून स्थित एक होटल में रेड कार्यवाही करते हुये कुल 07 आरोपियों को ऑन लाईन सट्टा संचालित करते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपियों द्वारा महादेव एप के पैनल CRICK BUZZ 89 से सट्टा संचालित किया जा रहा था।

सभी सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 45 नग मोबाईल फोन, 06 नग लैपटॉप, 02 नग राउटर, 04 नग बैंक ए.टी.एम. कार्ड तथा 02 नग पावर एक्सटेंशन बोर्ड जुमला कीमती लगभग 25,00,000/- रूपये जप्त किया गया। पैनल संचालन के मुख्य सरगना आजाद चौक रायपुर निवासी शोभी उर्फ सैफ अली, फैज अली एवं अभिषेक उर्फ बाबू को चिन्हित किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी की जायेगी।

आई.पी.एल. क्रिकेट मैच – 2025 के इस सीजन में अब तक एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा 20 प्रकरणों में Gajanand app, Mr bean, Winpro-in, DiamondÛch999-com, Wood777, ClassiceÛch-99-com, FunÛch app, VazirÛch-com, Unclebet9-com, Kingdombook9-com, Shubhlabh app, Gold363 app, ONLY 777, Rudra ap नामक एप, आई डी, पैनल एवं लिंक के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा संचालित करते 56 आरोपियों को गिरफ्तारकर लगभग 01 करोड़ रूपये का मशरूका जप्त किया गया है। साथ ही आरोपियों द्वारा सट्टे के पैसों के लेन-देन किये जाने वाले 1500 से अधिक बैंक खाताओं को फ्रीज कराने हेतु संबंधित बैंकों को पत्राचार किया गया है। ऑनलाईन क्रिकेट सट्टे पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

गिरफ्तार आरोपी: 01. दिव्य चंद्रवंशी पिता आकाश उम्र 19 साल बुनकर सोसायटी वार्ड नंबर 08 आमापारा थाना आजाद चौक जिला रायपुर।

02. नितेश साहू पिता दुर्गा दास साहू उम्र 22 साल गौतम नगर सेक्टर 11 जोन 01 खुर्शीपर थाना छावनी भिलाई जिला दुर्ग।

03. समीर सिंह ठाकुर पिता निर्मल सिंह ठाकुर उम्र 23 साल आमापारा बुनकर सोसायटी के पास वार्ड 08 थाना आजाद चौक जिला रायपुर।

04. तोषण देवांगन पिता महावीर देवांगन उम्र 22 साल पुरानी बस्ती कंकाली पारा धोबी गली वार्ड 48 थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।

05. राहुल साहू पिता रमेश साहू उम्र 22 साल आमापारा बुनकर सोसायटी के सामने गली थाना आजाद चौक जिला रायपुर।

06. देवेश कुमार पिता स्व मदन पाल उम्र 25 साल ग्राम तह. थाना जलालबाद जिला शाहजहांपुर बरेली (उ.प्र.)।

07. आनंद कुमार दास पिता जोगेंद्र दास उम्र 23 साल शास्त्री नगर कैंप 01 म.न. 250 थाना छावनी भिलाई जिला दुर्ग।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button