दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग RTO ने सड़क सुरक्षा माह के दूसरे दिन स्वास्थ्य जाँच शिविर का किया आयोजन, यातायात के प्रति किया जागरूक

दुर्ग। वाहन चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं सडक दुर्घटनाओं को रोकने के प्रयास में चलाये जा रहे सडक सुरक्षा माह के दूसरे दिन कृष्णा पब्लिक स्कूल कुटेला भाठा के छात्र-छात्राओ को यातायात नियम सडक संकेत, रोड मार्किग, ट्राफिक सिग्नल, वाहन चलाते समय हम क्या नहीं करना चाहिए एवं किन किन बातो का ध्यान रखना चाहिए इसकी विस्तृत जानकारी डीएसपी ट्रैफिक श्री सतीश ठाकुर ने प्रदान करते हुए स्कूली छात्र-छात्राओ को बताया कि जब आप आज स्कूल अपने घर जाये तो इन बातो को अपने परिजन, पडोसी, दोस्त, भाई, बहन को इन बातों को जरूर बताये एवं उनसे अपील करें की वाहन चलाते समय यातायात नियम का पालन करे। कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली छात्र-छात्राओ से यातायात नियम संबंधित प्रश्न पूछा गया जिसका जवाब देने वाले छात्र-छात्राओ को ट्राफिक मग देकर सम्मानित किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम के साथ साथ सडक दुर्घटनाओं को रोकने के प्रयास में मंगलवार को बाफना टोल प्लाजा में टोल प्रबंधन के साथ मिलकर भारी वाहनो चालको पीछे एवं दो पहिया वाहन चालको के पीछे रेडियम स्टीकर लगाया गया ताकि रात के समय इन वाहनों को पीछे से आ रहे वाहन आसानी से देख सके ताकि किसी प्रकार सडक दुर्घटना न हो। साथ ही हैवी गाड़ी के ड्राइवर को रियर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के फ़ायदे से अवगत कराया गया ।

आम नागरिकों एवं स्कूली छात्र-छात्राओ के लिए यातायात कार्यालय नेहरू नगर में यातायात नियम संबंधित मॉडल बैनर पोस्टर एवं यातायात गेम जोन बनाया गया है जिसका अवलोकन करने शंकरा विद्यालय सेक्टर 10 के 150 स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए जिन्हे आरक्षक विजय शर्मा द्वारा यातायात नियम संबंधी प्रशिक्षण प्रदान की गई एवं यातायात से संबंधित गेम एवं सही जोडी गेम खिलाया गया। जिसे खेलकर बच्चे बहुत उत्साहित हुए और खेल खेल में यातायात नियमों की जानकारी प्रदान हुई।

परिवहन विभाग के टीआई विष्णु ठाकुर के द्वारा यातायात महासंघ के पदाधिकारी के सदस्यों के साथ ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया और स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

अपीलः आम नागरिको एवं परिजनों से यह अपील है कि अपने बच्चो को यातायात नियमों प्रति जागरूक करने एवं भविष्य में उन्हें यातायात नियम का पालन कर वाहन चलाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगाये गये प्रदर्शनीय का अवलोकन कराने जरूर लाये। यह प्रदर्शनीय प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 1 बजे एवं शाम 5 बजे से 9 बजे तक सभी के लिए अवलोकन हेतु आ सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button