दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई निगम क्षेत्र में 29 एवं 30 सितम्बर को नही आयेगा पानी, निगम ने नागरिकों से की ये खास अपील

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के जलशोधन संयंत्र में शिवनाथ नदी से राॅ-वाटर लिया जाता है। राॅ-वाटर पाईन लाईन पटेल चौक दुर्ग के समीप बीएसएनएल आफिस के सामने लिकेज हो गया है। जिससे पानी का रिसाव हो रहा है।

इस लीकेज का संधारण का कार्य किया जायेगा। जिसके कारण पुरे नगर निगम भिलाई क्षेत्र में शड डाउन रहेगा। जिसके कारण दिनांक 29 एवं 30 सितम्बर को पानी की सप्लाई नहीं होगी।

सभी नागरिको से अपील है कि दो दिवस के लिए पानी अधिकतम स्टोर करके रख लेवें, जिससे घरो में पानी की समस्या न हो।

जैसे ही लिकेज संधारण का कार्य पूर्ण होगा, निगम की सभी पानी टंकियां भरना शुरू हो जायेगा। पूर्व की भांति पानी सप्लाई शुरू हो जायेगा, सबसे सहयोग की अपेक्षा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button