खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर-बालोद बाजार रोड पर बड़ी सड़क दुर्घटना में बच्चों सहित 13 लोगों की मौत, 14 घायल

रायपुर। राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा खरोरा-बलौदा बाजार रोड पर उस समय हुआ जब माजदा वाहन में सवार होकर लोग बच्चों के जन्मोत्सव कार्यक्रम से लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, माजदा वाहन जैसे ही खरोरा क्षेत्र में पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 9 महिलाएं, 2 बच्चियां, 1 बच्चा और 6 माह की एक शिशु शामिल हैं।

हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल कॉलेज रायपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है।

घटना की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाही पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले ने बताया कि ये लोग शादी के बाद होने वाले कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। कई अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रक चौथिया छट्टी से एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहा था। इस घटना मे 14 लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें तुरंत रायपुर के डॉ. बी.आर. अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन से जुड़े आला अफसर मौके पर पहुंचे हैं। बड़े सड़क हादसे के बाद इलाके मे ंअफरा-तफरी मच गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चटौद गांव का एक परिवार बंसरी गांव में पारिवारिक समारोह में शामिल होने गया था। लौटते समय खरोरा थाना क्षेत्र के सरगांव के पास ट्रक और ट्रेलर में टक्कर हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button