खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रायपुर-बिलासपुर सहित 6 पैसेंजर ट्रेन रद्द: सारनाथ एक्सप्रेस और गोंदिया-बरौनी चलेगी परिवर्तित मार्ग से, 5 ट्रेन देर से होगी रवाना

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास व संरक्षा संबंधी कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास व गाडियाँ के संरक्षित परिचालन हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के सिलियारी-मांढर सेक्शन में रेलवे ब्रिज नं 403 पर स्लैब रिप्लेसमेंट व दाधापारा-बिलासपुर सेक्शन के मध्य गर्डर लांचिंग कार्य हेतु ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया जाएगा । इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। प्रभावित होने वाली गाड़ियों का विवरण इस प्रकार है –

रद्द होने वाली गाडियाँ:-
दिनांक 29 जून 2025 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 58201 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
दिनांक 29 जून 2025 को रायपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।
दिनांक 29 जून 2025 को रायपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।
दिनांक 29 जून 2025 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू रद्द रहेगी।
दिनांक 29 जून 2025 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू रद्द रहेगी।
दिनांक 29 जून 2025 को गेवरारोड से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 68733 गेवरारोड-बिलासपुर मेमू रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियाँ:-
दिनांक 28 जून 2025 को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया गोंदिया-नैनपुर -जबलपुर-कटनी मार्ग होकर छपरा जाएगी।
दिनांक 28 जून 2025 को गोंदिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया – बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया नैनपुर -जबलपुर-कटनी मार्ग होकर बरौनी जाएगी।

देरी से रवाना होने वाली गाडियां:-
दिनांक 28 जून 2025 को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 18241दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस 04 घंटे देरी से रवाना होगी।
दिनांक 28 जून 2025 को अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 12833 गाड़ी संख्या अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस 03 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
दिनांक 28 जून 2025 को सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 12859 गाड़ी संख्या सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस 03 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
दिनांक 28 जून 2025 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12860 गाड़ी संख्या हावड़ा–सीएसएमटी एक्सप्रेस 03 घंटे देरी से रवाना होगी।
दिनांक 28 जून 2025 को छपरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस 01 घंटे देरी से रवाना होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button