छत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर मंडल क्षेत्राधिकार के सांसदों के साथ महाप्रबंधक की हुई बैठक, यात्री सुविधाओं तथा रेल विकास से संबन्धित कार्यों पर की गई चर्चा

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले संसदीय क्षेत्रों के सांसदों की बैठक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नीनु इटियेरा के साथ दिनांक 11 सितम्बर 2024 को आयोजित की गई। प्रथम तल सभागार मंडल कार्यालय में आयोजित यह बैठक सौहाद्रपूर्ण तथा सहयोगात्मक माहौल में विजय बघेल सांसद दुर्ग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

इस बैठक में विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा, बृजमोहन अग्रवाल सांसद रायपुर लोकसभा, भोजराज नाग सांसद कांकेर लोकसभा, महेश कश्यप सांसद बस्तर लोकसभा, रंजीत रंजन सांसद धमतरी राज्य सभा, सहित सांसदों के प्रतिनिधि शिव साहू – सांसद प्रतिनिधि तोखन साहू राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार), सद्दाम सोलंकी – सांसद प्रतिनिधि फूलो देवी नेताम, सौम्य रंजन सांसद प्रतिनिधि रूप कुमारी एवं मंडल रेल प्रबंधक रायपुर संजीव कुमार, विभिन्न विभागों के प्रधान विभागाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के प्रारंभ में महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नीनु इटियेरा ने उपस्थित सांसदों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी के मार्गदर्शन और बहुमूल्य सुझाव का लाभ हमें अपनी सेवाओं को बेहतर करने में मिलेगा।

बैठक में मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का परिचय, उपलब्धियों, यात्री सुविधाओं तथा विकासात्मक कार्यों से संबन्धित प्रजेंटेशन माननीय सांसदों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इसी क्रम में मंडल रेल प्रबन्धक द्वारा प्रजेंटेशन में रायपुर मंडल में यात्री सुविधाओं से संबन्धित किए जा रहे कार्य, आधारभूत संरचना का विकास, गाड़ियों की क्षमता आवर्धन, दिव्यांग जनों, अमृत भारत स्टेशन योजना, वन स्टेशन वन प्रॉडक्ट, महिलाओं के लिए उपलब्ध विशेष सुविधाएं जैसे अक्षिता सेफ बबल, मेरी सहेली अभियान आदि का विशेष उल्लेख किया गया । वाई-फाई, स्वच्छता प्रोजेक्ट, रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139, यात्री सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण आदि की विस्तृत जानकारी दी गई ।

सांसदों द्वारा मंडल में हो रहे विकास कार्यों, उपलब्ध यात्री सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया गया तथा अपने क्षेत्र से संबन्धित विभिन्न जन सरोकारों से संबन्धित मुद्दों के माध्यम से स्थानीय स्तर की समस्याओं तथा जनता की आकांक्षाएं एवं अपेक्षाओं के अनुरूप विभिन्न स्टेशनों में यात्री सुविधाओं का विस्तार करने की आवश्कताओं से अवगत कराया गया। बैठक में विभिन्न स्टेशनों में यात्री सुविधाओं तथा रेलवे विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई।

महाप्रबंधक ने सभी सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र की जनता की आकांक्षाओं एवं अपेक्षाओं से रेल प्रशासन को अवगत कराने एवं विकासात्मक सुझाव देने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही बैठक में उठाए गए मुद्दों तथा सुझावों को नियमानुसार प्राथमिकता के साथ पूरा करने के प्रयास के प्रति आश्वस्त किया।

बैठक के अंत में उप-महाप्रबंधक (सामान्य) समीर कान्त माथुर ने सुझाव देने तथा बैठक को सफल बनाने हेतु सभी सांसदों एवं सांसद प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
समस्त कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रायपुर अवधेश कुमार त्रिवेदी के मार्गदर्शन में किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button