खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी आज देश को करेंगे संबोधित, शाम पांच बजे होगा राष्ट्र के नाम संबोधन

पीएम मोदी आज शाम पांच देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के इस संबोधन का विषय अभी तक सामने नहीं आया है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मोदी कल से लागू हो रहीं जीएसटी की नई दरों के बारे में बातचीत कर सकते हैं…

 

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन शाम पांच बजे होगा। प्रधानमंत्री के संबोधन के विषय के बारे में मीडिया रिपोर्ट में कयास लगाया जा रहा है कि वे जीएसटी के रिफॉर्म पर बात कर सकते हैं। बता दें कि, देश में कल से जीएसटी 2.0 की नई दरें लागू होंगी।

हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के विषय पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। उनका यह संबोधन नवरात्रि की पूर्व संध्या पर होगा, जिस दिन से जीएसटी दरों में कटौती लागू होगी और बड़ी संख्या में उत्पादों की कीमतों में कमी आने की संभावना है।

बता दें कि सरकार ने GST 2.0 के तहत कई उत्पादों पर जीएसटी की दरों में कमी की है. अब सिर्फ 2 जीएसटी स्‍लैब 5% और 18% ही रखे गए हैं, जबकि 12 फीसदी और 28 फीसदी टैक्‍स स्लैब को खत्‍म कर दिया गया है. 12 फीसदी स्‍लैब में शामिल ज्‍यादातर प्रोडक्‍ट्स को 5 फीसदी स्लैब की कैटेगरी में रखा गया है, जबकि 28 फीसदी वाले ज्‍यादातर प्रोडक्‍ट्स को 18% वाले स्‍लैब में रखा गया है।

वहीं कुछ चीजों पर जीएसटी रेट को शून्‍य कर दिया गया है. इसका मतलब है कि 22 सितंबर के बाद इन प्रोडक्‍ट्स पर ‘0’ जीएसटी लागू होगा, जिससे ये सभी चीजें बेहद सस्ती हो जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button