छत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर रेल मंडल के राजशेखर राव का 14वी सीनियर वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एवं स्पोर्ट्स फीजीक चैम्पियनशीप में भारतीय टीम के प्रशिक्षक के रूप में हुआ चयन

रायपुर। विगत दिनों गोवा में आयोजित भारतीय बॉडी बिल्डिंग एवं स्पोर्ट्स फीजीक के खिलाडियो का चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस चयन प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के अंतर्गत कार्यरत रायपुर रेल मंडल, भारतीय रेल बॉडी बिल्डिंग के कोच राजशेखर राव भी सम्मिलित हुए थे।

इस चयन प्रतियोगिता में फेडरेशन द्वारा बी राजशेखर राव का चयन 14वी सीनियर वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एवं स्पोर्ट्स फीजीक चैम्पियनशीप में प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया जो कि 6 नवंबर से 12 नवंबर 2023 को वॉनजू सीटी, साउथ कोरिया मे आयोजित होने जा रही है। इससे पहले भारतीय टीम के प्रशिक्षक के रूप मे राजशेखर राव का चयन कई बार हो चुका है।

मंगोलिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड, साउथ कोरिया एवं नेपाल जैसे कई देशो में भारतीय टीम के प्रशिक्षक के रूप मे भाग लिए है एवं भारतीय टीम को टीम चैम्पियनशीप दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभा चुके है।

इनके इस उपलब्धि पर खेल संघ के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार, अपर मण्डल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) आशीष मिश्रा, अपर मण्डल रेल प्रबंधक आर के साहू, वरिष्ठ मंडल खेल अधिकारी अनुराग तिवारी, मंडल खेल अधिकारी शिवाशीष कुमार, मंडल खेल सचिव स्वर्ण सिंह कलसी, अमरजीत सिंह कलसी सहित खेल संघ के सभी पदाधिकारियो नें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button