छत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर रेल मंडल को पहली ई-नीलामी से लगभग 53 लाख वाणिज्यिक आय गैर किराया राजस्व होगा प्राप्त

 

रायपुर-15 जुलाई,2022/पीआर/आर/184 एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए भारतीय रेलवे ने अपनी कमाई की निविदाओं के लिए ई-नीलामी शुरू की है ताकि रेलवे की वाणिज्यिक आय गैर किराया राजस्व (एनएफआर) निविदाओं में पारदर्शिता और दक्षता आये रायपुर रेल मंडल में पहला ई-नीलामी सफलतापूर्वक किया गया।

रायपुर रेल मंडल की गाड़ी संख्या 18213 दुर्ग अजमेर के काचों पर बाहरी विज्ञापन के लिये 10,69 000 रुपये राजस्व मिलेगा एवं रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर विज्ञापन अनुबंध लाइव बिडिंग प्रक्रिया के माध्यम से ई-नीलामी (E-Auction) पोर्टल के माध्यम से 3 साल की अवधि के लिए 42,50,000 / – रुपये राजस्व इन अनुबंधों से भारतीय रेलवे को लगभग 53 लाख रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।

भविष्य में रायपुर डिवीजन ने जुलाई 2022 के महीने में 7 और ई-नीलामी निर्धारित की है और आने वाले महीनों में अन्य ई-नीलामी का समय निर्धारित करेगा ताकि पार्सल, विज्ञापन और पार्किंग निविदा विवरण की ई-नीलामी की जानकारी www.ireps.gov में उपलब्ध हैं।

मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ विपिन वैष्णव के कुशल नेतृत्व में डिवीजन अपनी पहली ई-नीलामी में सफल रहा है और भारतीय रेलवे की नई पहल के साथ आगे बढ़ने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button