छत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर रहेगी रद्द: विशाखापट्टनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस चलेगी परिवर्तित मार्ग से, यहां जानिए पूरा डिटेल?

बिलासपुर। पूर्व तटीय रेलवे के वाल्टेयर मंडल के अंतर्गत पार्वतीपुरम एवं गुमड़ा सेक्शन में तीसरीलाइन कनेक्टीविटी कार्यहेतु दिनांक 03 से 05 मार्च, 2024 तक के मध्य नॉन-इंटरलाकिंग का कार्य किया जाएगा । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा, जिसकी विस्तृत जानकारी इस प्रकार है। रद्द होने वाली गाडियां-

1) दिनांक 29 फरवरी से 05 मार्च’ 2024 तक रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08527 रायपुर-विशाखापट्टनम पैसे. स्पे रद्द रहेगी।
2) दिनांक 29 फरवरी से 05 मार्च’ 2024 तक विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08528 विशाखापट्टनम-रायपुर पैसे. स्पे रद्द रहेगी।

विलंब से रवाना होने वाली गाडियां:-
1. दिनांक 03 मार्च’ 2024 को विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22847 विशाखापट्टनम-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 5 घंटे 30 मिनिट विलंब से गंतव्य को रवाना होगी ।

मार्ग परिवर्तित गाडियां:-
1. दिनांक 29 फरवरी, 02, 03 एवं 05 मार्च, 2024 को विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12807 विशाखापट्टनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दुव्वाडा-विजवाड़ा-बल्हारशाह के रास्ते अपने गंतव्य को रवाना होगी।

2. दिनांक 29 फरवरी, 01, 02 एवं 04 मार्च, 2024 को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12808 निज़ामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बल्हारशाह- विजवाड़ा- दुव्वाडा- रोड़ के रास्ते अपने गंतव्य को रवाना होगी।

3. दिनांक 29 फरवरी, 01, 02 एवं 05 मार्च, 2024 को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12843 पूरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खुर्दा रोड़-करेजंगा-टिटलागढ़ के रास्ते अपने गंतव्य को रवाना होगी।

4. दिनांक 29 फरवरी, 02, 03 एवं 04 मार्च 2024 को अहमदाबाद से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12844 अहमदाबाद-पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़-करेजंगा-खुर्दा रोड़ के रास्ते अपने गंतव्य को रवाना होगी।

5. दिनांक 28 फरवरी, 2024 को गांधीधाम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22973 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खुर्दा रोड़-करेजंगा-टिटलागढ़ के रास्ते अपने गंतव्य को रवाना होगी।

6. दिनांक 03 मार्च 2024 को पूरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22974 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़-करेजंगा-खुर्दा रोड़ के रास्ते अपने गंतव्य को रवाना होगी।

रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button