छत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर SSP ने किया ITMS का निरीक्षण, स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के साथ ही अपराधों पर नियंत्रण हेतु लगाए गए CCTV की ली जानकारी

रायपुर। जिला रायपुर के नए एसएसपी अजय यादव पदभार संभालते ही आज दिनांक 4 जुलाई 2020 को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्थापित आईटीएमएस कंट्रोल रूम मल्टी लेवल पार्किंग रायपुर का निरीक्षण किया गया व लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के संबंध में संपूर्ण जानकारी ली गई!
l&t कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के इंजीनियरों द्वारा शहर में लगाए Rlvd, Svd, wwd, svd & servilans cctv camera संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया
निरीक्षण के दौरान एसएसपी रायपुर श्री अजय यादव द्वारा संपूर्ण कैमरा का समय पर नियमित मेंटेनेंस एवं चालू कंडीशन में रखने का निर्देश दिया गया साथ ही ट्रैफिक मैनेजमेंट वह अपराधों पर नियंत्रण हेतु शहर के अन्य क्षेत्रों पर भी कैमरा लगाए जाने हेतु प्रस्ताव तैयार करने बताया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तारकेश्वर पटेल, एम आर मण्डावी एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर सतीश ठाकुर उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button