घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 02 नवम्बर: कर्क राशि वालों भूमि-भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, घरेलू कलह के संकेत हैं, बचकर पार करें

आज 02 नवंबर को कार्तिक महीने शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है और दिन शनिवार है। आज गोवर्धन पूजा का त्योहार है। आइए जानते है आज का राशिफल….

 

मेष राशि : स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि : शत्रुओं पर दबदबा बना रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि : बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैं-मैं से बचें। मानसिक स्वास्थ्य खासकर गड़बड़ रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि : भूमि-भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। घरेलू कलह के संकेत हैं, बचकर पार करें। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान ठीक है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि : नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। भुजाओं में दिक्कत हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार सही रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि : धन हानि के संकेत हैं। निवेश करने से बचें। कुटुंबों में थोड़ी सी जुबान के कारण दिक्कत हो सकती है। कोई निवेश न करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार मध्यम दिख रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

तुला राशि : ऊर्जा का सोर्स कम रहेगा। ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि : सरकारी तंत्र से पंगे बाजी न करें। खर्च की अधिकता रहेगी। मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम। नेत्र विकार हो सकता है। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार मध्यम रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

धनु राशि : आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा में दिक्कत होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार भी मध्यम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि : कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यावसायिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम-संतान ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि: यात्रा से बचें। मान हानि के संकेत हैं। कार्यों में विघ्न-बाधा। धर्म में अतिवादी न बनें। प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button