घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 03 जनवरी: कन्या राशि वालों शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करने की कोशिश करेंगे, गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी

आज 3 जनवरी शुक्रवार को शुक्र ग्रह का गोचर कुंभ राशि में शनि के साथ होगा। यहां आज धनिष्ठा नक्षत्र पर होते हुए चंद्रमा का आगमन होगा और शुक्र, शनि एवं चंद्रमा का त्रिग्रह योग बनेगा। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

मेष राशि- लाभप्रद समय रहेगा। जीवन में खुशहाली आएगी। आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी है। सुखमय जीवन व्यतीत करेंगे। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करने की कोशिश करेंगे। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- बच्चों की सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचिए। काफी ऑप्शन रहेंगे। कन्फ्यूज रहेंगे। थोड़ा सा अभी महत्वपूर्ण निर्णय रोक लीजिएगा। बाकी सारी स्थिति आपकी सही चल रही है। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम लेकिन व्यापार अच्छा रहेगा। कलह से बचें। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्मय। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। निवेश वर्जित रहेगा और जुबान पर काबू रखना है। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- सौम्यता बनी रहेगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि- संतान से दूरी। प्रेम में दूरी। स्वास्थ्य मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button