घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 03 नवंबर: तुला राशि वालों किसी को बोलने के पहले विचार करें, पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी, जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे

आज 03 नवंबर दिन रविवार है, आज भाईदूज के दिन वृषभ, सिंह समेत 5 राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल….

 

मेष राशि

आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार 3 नवंबर भाईदूज के दिन मेष राशि वाले अपने परिजनों के व्यवहार से परेशान रहेंगे। इनको जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता भी रहेगी। नौकरी में अधिकारियों से तालमेल ना होने से तनाव बढ़ेगा, संतान की उन्नति संभव है।

वृषभ राशि

आज का राशिफल वृषभ राशि रविवार 3 नवंबर के अनुसार वृषभ राशि वालों को व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था सुगमता से होगी, भूमि से संबंधित निवेश शुभ रहेंगे। साझेदारी करने में विचार करें। पेट से संबंधित पीड़ा संभव है। आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी।

मिथुन राशि

आज का राशिफल मिथुन राशि भाईदूज के अनुसार रविवार को संतान के विवाह में आ रही बाधा तनाव बढ़ा सकती है, सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे। दोस्तों की मदद से रूके कार्य पूरे होंगे, प्रशासनिक विभाग से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।

कर्क राशि

आज का राशिफल कर्क राशि के अनुसार परिजनों द्वारा आपकी निंदा की जाएगी, बहनों से संबंध मधुर होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, नौकरी में मनचाही पदोन्नति से प्रसन्न रहेंगे। मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा, पुराने मित्रों से भेंट होगी।

सिंह राशि

आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार 3 नवंबर को राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है, किसी उच्च अधिकारी से संबंध मजबूत होंगे। पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा, पारिवारिक सुख समृद्धि बनी रहेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि

दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार कन्या राशि वाले कितना भी परिश्रम कर लें, परिजन आपकी कभी तारीफ नहीं करेंगे। मन दुखी ना करें, अपने समय का इंतजार करें। पिता से संबंध कमजोर होंगे, भाइयों से धोखा मिलने से दुखी रहेंगे।

तुला राशि

दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार किसी को बोलने के पहले विचार करें, पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। यात्रा संभव है।

वृश्चिक राशि

दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार भाई दूज पर 3 नवंबर रविवार को वृश्चिक राशि वालों की धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। बिना सोचे समझे किसी कार्य को करने से बचें, बड़ों का मार्गदर्शन मिलने से रूके कार्य पूरे होंगे। संतान संबंधित मामलों में चिंता मुक्त होंगे।

धनु राशि

रविवार राशिफल धनु राशि के अनुसार आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे, किसी का अहित करने से बचें। धनु राशि के युवाओं के लिए समय श्रेष्ठ है। प्रेम प्रसंग में सफल होंगे, व्यापार में लाभ होगा।

मकर राशि

रविवार राशिफल मकर राशि के अनुसार लंबे समय से चली आ रहीं परेशानियां समाप्त होंगी, आपके व्यवहार से लोग आपकी मदद करेंगे। व्यापार में उन्नति होगी, धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी, समय उपयुक्त है।

कुंभ राशि

कुंभ राशिफल के अनुसार रविवार को दिनचर्या में बदलाव होगा, स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा। संतान के व्यवहार से खुश होंगे, जीवन साथी के स्वास्थ्य में लाभ होगा, यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन राशि

मीन राशिफल के अनुसार 3 नवंबर को मीन राशि वालों के लिए कार्यों की अधिकता रहेगी, लंबी यात्रा के योग हैं। धर्म कर्म में समय व्यतीत होगा, वाहन भूमि से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button