दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई भाजपा के आईटी सेल की प्रथम कार्यशाला सम्पन्न, गोपनीयता बनाए रखने एवं समय पर काम को पूर्ण के दिए गए आदेश

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के आईटी सेल की प्रथम कार्यशाला जिला कार्यालय प्रियदर्शनी परिसर में जिला अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया की अध्यक्षता एवं वैशाली नगर विधानसभा सह प्रभारी अखिलेश वर्मा के मंच संचालन में संपन्न हुई।

जिसमें मुख्य अतिथि आईटी सेल प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई विशिष्ट अतिथि बिलासपुर संभाग प्रभारी आयुष्मान दीक्षित दुर्ग संभाग प्रभारी राकेश साहू दुर्ग संभाग सह प्रभारी एवं जिला प्रभारी प्रमोद सिंह आईटी सेल जिला संयोजक भरत भमभवानी जिला मंत्री जे पी यादव जिला मीडिया सह प्रभारी रंजीत ठाकुर थे तथा वैशाली नगर एवं भिलाई विधानसभा के प्रभारी, सह प्रभारी, सभी मंडलों के संयोजक व सह संयोजक उपस्थित थे।

भरत भमभवानी के स्वागत भाषण से आरंभ किया गया जिसमें जे पी यादव ने आईटी सेल के तकनीकी बिंदुओं के सामान्य एवं प्रमुख बिंदुओं को विस्तार पूर्वक समझाए, उनके उपरांत दुर्ग संभाग प्रभारी राकेश साहू ने अपने विचारों को स्पष्ट किया प्रमोद सिंह ने आईटी सेल के महत्वपूर्ण दायित्वों को एवं उनके अधिकारों तथा सीमाओं का उल्लेख किया तथा सभी पदाधिकारियों को आगामी चुनाव के लिए गंभीरता पूर्वक कार्य करने की हिदायत दी।

प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई ने पार्टी के लिए आईटी सेल का महत्व एवं कार्य करने का तरीका बताते हुए काम की गोपनीयता बनाए रखने एवं समय पर काम को पूर्ण करने का आदेश जारी किया तथा दोनों विधानसभा के प्रभारी एवं सह प्रभारियों को मंडलों का दायित्व सौंपा गया। सभा के समापन की घोषणा एवं आभार प्रदर्शन रीना नैयर ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button