घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 06 नवंबर: कर्क राशि वालों आज थोड़ा सावधान रहें, अपने प्रिय साथियों के साथ समय बीताएंगे, व्यापारी वर्ग को चुनौतियों से मुक्ति मिलेगी

आज 6 नवंबर दिन बुधवार को चंद्रमा दिन रात धनु राशि में मूल उपरांत पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से संचार करेंगे। आज लोक आस्था का महापर्व छठ का खरना भी है। चंद्रमा के इस गोचर के साथ ही आज सूर्य का गोचर विशाखा नक्षत्र में होने जा रहा है और शुक्र आज वृश्चिक राशि से निकलकर रात में धनु राशि में प्रवेश करेंगे…

 

मेष राशि (Aries) आज यानी 06 नवंबर बुधवार का दिन मेष राशि वालों का बेहतरीन बीतेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन रोमांस से भरपूर रहेगा। नौकरी पेशा से जुडे़ लोगों को बुध्दि लगाकर मेहनत करने की आवश्यकता है। भाई बहनों के साथ किसी काम को शुरू करेंगे तो फायदा होगा। आपकी इनकम भी बढ़ेगी। सेहत मजबूत होगा। आपसे अपने लोग प्यार का इजहार कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) आज यानी बुधवार का दिन वृषभ राशि वालों को लव लाइफ में सुखद अनुभव होगा। गृहस्थ जीवन में प्रेम बना रहेगा, जिससे रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सरकारी नौकरी मिल सकती है। सेहत में उतार – चढ़ाव बना रहेगा, इससे बचने के लिए अपना ध्यान रखें।

मिथुन राशि (Gemini) बात करें मिथुन राशि की तो आज यानी बुधवार 06 नवंबर का दिन खुशनुमा रहेगा। अपने पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। एनर्जी के साथ किसी भी काम को करेंगे तो फायदा रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को यात्रा में जाना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) कर्क जातक वाले आज यानी बुधवार के दिन थोड़ा सावधान रहें। अपने प्रिय साथियों के साथ समय बीताएंगे। व्यापारी वर्ग को चुनौतियों से मुक्ति मिलेगी। सेहत थोड़ी कमजोर हो सकता है इसलिए खान पान का ध्यान रखें।

सिंह राशि (Leo) आज 2 नवंबर बुधवार के दिन सिंह राशि वालों के सेहत में सुधार लेकर आएगा। प्रेमी – प्रेमिका के जीवन में रोमांस बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में किसी एक को सरकारी नौकरी मिल सकती है। ऑफिस में बॉस आपसे खुश होंगे और प्रमोशन भी दिला सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) 06 नवंबर यानी बुधवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आएगा। अपनी बात किसी से बोलने में बिल्कुल संकोच न करें। व्यापारी वर्ग को सरकारी योजनाओं का फायदा मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे लोगों को सफालता मिलेगी। वाहन या घर खरीद सकते हैं।

तुला राशि(Libra) आज यानी 06 नवंबर बुधवार का दिन तुला राशि वालों का मिला जुला रहने वाला है। प्रेमी कपल को बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। गृहस्थ जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य को लेकर कोई समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) 06 नवंबर के दिन वृश्चिक जातक के लोग अपने रिश्ते को लेकर पजेसिव रहेंगे। आपका गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा से जुड़े लोग अपने काम को लेकर थोड़ा गंभीर हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग कोई बड़ा काम हाथ में ना लें। पैसों का निवेश सोच समझ कर करें अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन धनु राशि के लिए आनंददायक रहने वाला है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन प्रेम और रोमांस से भरपूर रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं की मेहनत रंग लाएगी। खर्च कम करें, जिससे इनकम अच्छी होगी। खुद को रिफ्रेश करने के लिए किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) सभी 12 राशियों में से एक मकर राशि भी है, जिनका आज यानी बुधवार का दिन ठीक – ठाक रहेगा। गृहस्थ जीवन में वाद – विवाद होने की संभावना है। पार्टनरशिप में व्यापार करेंगे तो फायदा होगा। बीमार होने से बचने के लिए खानपान में थोड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों की बुध्दि तेज रखनी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) 06 नवंबर का दिन कुंभ जातक वालों का अच्छा रहेगा। रिश्ते में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

मीन राशि (Pisces) आज 06 नवंबर बुधवार का दिन मीन राशि वालों के लिए ठीक ठाक रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों थोड़ी तनातनी होगी, जिससे आप भी परेशान होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में दिक्कत आ रही थी तो खत्म होगी। युवा जातक विदेश जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button