खास खबरफीचर्ड

राशिफल 06 मई: मिथुन जातक वाले लोगों के लिए मंगलवार का दिन बेहतर रहेगा, किसी को पैसा उधार दिया तो वो वापस मिल सकता है, बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें

आज 6 मई दिन मंगलवार है और आज चंद्रमा का गोचर अग्नि तत्व राशि सिंह में हो रहा है। और इस गोचर में चंद्रमा मघा उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से संचार करेंगे। जबकि सिंह राशि के स्वामी सूर्य आज मेष राशि में गोचर करेंगे और यहां आज देर रात सूर्य का बुध के साथ युति संबंध भी बनेगा जिससे बुधादित्य योग का भी संयोग बनने जा रहा है। जबकि आज दिन लक्ष्मी नारायण योग का भी शुभ संयोग बना रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

 

मेष राशि (Aries)

आज यानी 06 मई मंगलवार का दिन मेष राशि वालों के लिए खुशियां लेकर आयेगा। लोगों के बीच मान सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के जीवन की सारी समस्याएं खत्म होंगी। भाई बहनों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus)

आज यानी मंगलवार के दिन आपके सारे जरूरी काम पूरे होंगे। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को अपने सीनियर्स से तारीफ सुनने का मौका मिलेगा। परिवार में नई जिम्मेदारी मिलेगी जिसे आसानी से आप पूरा कर पाएंगे। स्वास्थ्य के मामले में आपका दिन बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन जातक वाले लोगों के लिए मंगलवार का दिन बेहतर रहेगा। किसी को पैसा उधार दिया तो वो वापस मिल सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को मन मुताबिक फल मिलेगा। स्टार्टअप करने का सोच रहे हैं तो अपने बड़ों से सलाह अवश्य लें। अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer)

06 मई मंगलवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए ठीक ठाक रहेगा। ध्यान रहे किसी से अपनी जरूरी बातें शेयर न करें अन्यथा पछताना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नव दंपति कहीं, घूमने जा सकते हैं। गर्मी को देखते हुए अपने शरीर को ऊर्जावान बनाए रखें।

सिंह राशि (Leo)

06 मई मंगलवार के दिन सिंह राशि के लिए समस्याएं आ सकती हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में आपके विरोध में फैसला आएगा। दाम्पत्य जीवन में किसी तीसरे के आने से विवाद हो सकता है। सेहत का ध्यान रखना जरूरी है, अन्यथा परेशान हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

06 मई मंगलवार के दिन कन्या राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। संतान पक्ष के करियर को लेकर चल रही परेशानी दूर होगी। माता पिता के बीमारी संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है। कारोबार में तरक्की का संयोग है। हेल्थ में किसी प्रकार की समस्या आने पर तुरत डॉक्टर से सलाह ले।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लोगों के लिए मंगलवार यानी 06 मई का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के बौध्दिक संपन्नता और मानासिक बोझ से छुटकारा दिलाने वाला दिन होगा। जीवनसाथी किसी बात को लेकर गुस्सा हो सकता या सकती हैं। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। जीवनसाथी आपके कंधा से कंधा मिलाकर चलेगी या चलेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

06 मई मंगलवार के दिन वृश्चिक जातक के लोगों को थोड़ी समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको हनुमान भगवान की पूजा करनी चाहिए। युवा जातक मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को नया पद मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ वाद विवाद होने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius)

मंगलवार का दिन धनु राशि वालों के लिए मिलजुला रहने वाला है। ऑफिस में दूसरे के काम दखल न दें। बिजनेस से जुड़े लोगों को तरक्की मिलेगी। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग योजना बनाकर काम करेंगे तो लाभ मिलेगा। पैसों से संबंधित समस्या दूर होगी। परिवार के सदस्यों के साथ वाद विवाद हो सकता है।

 

मकर राशि (Capricorn)

मकर जातक के लोगों को आज यानी मंगलवार 06 मई के दिन अचानक धन लाभ होगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। माता पिता के आशीर्वाद से सारे काम पूरे होंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। लव लाइफ जी रहे लोगों के जीवन में खुशियां आएंगी।

कुंभ राशि (Aquarius)

मंगलवार 06 मई के दिन कुंभ जातकों का रुका हुआ काम पूरा होगा। मन में खुशी का माहौल रहेगा। रोजगार के लिए नए अवसर बनेंगे। सफलता मिलने की संभावना अधिक है। भाई बहनों के बीच चल रही अनबन खत्म होगी।

 

मीन राशि(Pisces)

06 मई मंगलवार को मीन राशि के लोगों नई उमंगों से भरा रहेगा। घर या वाहन की खरीददारी कर सकते हैं। लव लाइफ जी रहे हैं तो जीवनसाथी के लिए गिफ्ट लेकर जाएं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जुड़े युवाओं को सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं जल्द खत्म होंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button