खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

भाजपा महिला विधायक धक्का-मुक्की में ट्रेन के आगे गिरीं धड़ाम से, वंदे भारत ट्रेन को दिखाने गई थी हरी झंडी

नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए बीजेपी नेता आपस में धक्का-मुक्की कर रहे थे। इसी दौरान महिला विधायक वंदे भारत ट्रेन के आगे जा गिरीं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है…

इटावा (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने इन ट्रेनों की शुरुआत अहमदाबाद से एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर किया। इसके साथ ही अलग-अलग जोन में नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई गई। इटावा में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखाने में नेताओं की आपस में होड़ मच गई। इस दौरान एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

नई वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने को लेकर प्लेटफार्म में लोगों की भारी भीड़ जमा हुई थी। प्लेटफार्म में लोग आपस में धक्का-मुक्की भी कर रहे थे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की इटावा सदर विधायक सरिता भदौरिया वंदे भारत ट्रेन के सामने जा गिरी।

यह देख वहां मचा हड़कंप मच गया। बीजेपी महिला विधायक के पटरियों पर गिरते ही ट्रेन ने हॉर्न दिया। प्लेटफार्म पर खड़े नेताओं ने ट्रेन चालक को आगे बढ़ने से रोकने का इशारा किया। महिला विधायक के प्लेटफार्म से पटरी पर गिरते ही कार्यकर्ता उठाने के लिए पटरी पर कूदे पड़े। जैसे-तैसे महिला विधायक को प्लेटफार्म पर चढ़ाया गया।

प्लेटफार्म पर दोबारा चढ़ने के बाद भाजपा महिला विधायक सरिता भदौरिया ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। हादसे के वक्त साथ में पूर्व इटावा सांसद राम शंकर कठेरिया भी मौजूद थे। महिला विधायक के प्लेटफार्म से पटरी पर ट्रेन के सामने गिरने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। देखे वीडियो…

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button