खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग ट्रैफिक पुलिस हुई हाईटेक: चालान काटने में करेगी जीपीएस मैप कैमरा का उपयोग, जानिए इसकी खासियत?

भिलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को लेकर निरंतर कार्य किया जा रहा है इसी प्रकार कुछ ऐसे वाहन चालक जो नियमों के जानकार होकर भी जानबूझकर यातायात नियमों का उल्लंघन करते है उनके उपर कार्यवाही करने के दिये निर्देश पर सतीष ठाकुर, सदानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वर्तमान में मैनवली चालान बनाया जाता रहा है एव अब यातायात पुलिस दुर्ग आधुनिकरण का उपयोग करते हुए जीपीएस मैप कैमरा का उपयोग चालान के लिए करेगी।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, नाबालिक द्वारा वाहन चालन, मोडिफाईड सायलेंसर, गलत नंबर प्लेट, माल वाहक में सवारी ले जाना ऐसे वाहन चालको का जीपीएस मैप कैमरा के माध्यम से फोटो खीचकर वाहन मालिक को नोटिस जारी किया जावेगा जिसे तीन दिवस के भीतर वाहन मालिक को नेहरू नगर यातायात मुख्यालय आकर उक्त संबंध में अपना पक्ष रख कर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। जीपीएस मैप कैमरा से कार्यवाही करने मे निम्नलिखित लाभ हैः-

01- जीपीएस कैमरा से फोटो लेने पर फोटो में लोकेशन, दिनांक, समय, वाहन नंबर एवं वाहन चालक द्वारा कौन से यातायात नियम का उल्लंघन किया है क्लीयर हो जाता है।

02- वाहन चालक को कार्यवाही स्थल पर ज्यादा देर रोकने की आवश्यकता नहीं पडती।

03- वाहन नंबर से वाहन मालिक का डिटेल निकालकर घर नोटिस भेजा जाता है।

04- कार्यवाही के दौरान वाहन मालिक मुकर नहीं सकता।

05- जीपीएस मैप कैमरा के उपयोग से कार्यवाही स्थल पर वाद विवाद की स्थिति निर्मित नहीं होगी एवं पारर्दिर्शता बने रहेगी।

06- पुलिस के सभी स्टाफ़ निरीक्षक से आरक्षक तक सभी उपयोग कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button